- Home
- Entertainment
- TV
- Jamai Raja की एक्ट्रेस ने रवि दुबे को बताया बेस्ट Kisser, पत्नी सरगुन को लगा जोर का झटका
Jamai Raja की एक्ट्रेस ने रवि दुबे को बताया बेस्ट Kisser, पत्नी सरगुन को लगा जोर का झटका
मुंबई. टीवी सीरियल 'जमाई राजा' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रसेस बन गई हैं। उनके लुक्स और रोल्स के साथ-साथ उनकी बातों के चर्चे भी खूब होते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने को-स्टार और दोस्त रवि दुबे को ऐसा कॉम्पलिमेंट दे दिया है, जिससे एक्टर की पत्नी को झटका लग गया है। असल में हाल ही में हुए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में निया शर्मा ने शिरकत की थी और इसी सेरेमनी में उन्होंने रवि दुबे को बेस्ट किसर बता दिया।

रवि दुबे और निया शर्मा ने साथ में वेब शो जमाई राजा 2.0 में काम किया है। इस शो के लिए दोनों ने अंडरवॉटर किसिंग सीन को शूट किया था।
निया ने उस सीन को ध्यान में रखते हुए रवि को बेस्ट किसर बताया। अब एक इंटरव्यू में रवि दुबे ने बताया है कि उनका और उनकी पत्नी सरगुन मेहता का निया की इस बात पर क्या रिएक्शन था।
रवि ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उनके होश उड़ गए थे। वो और सरगुन दोनों निया को बहुत पसंद करते हैं। जब उन्होंने उसका वीडियो देखा था तो वो और सरगुन हंसने लगे थे क्योंकि वो निया को अच्छे तरीके जानते हैं।'
रवि ने कहा था कि 'वो और क्या कहें, उसने जो कहा और वो हमेशा जो कहती है सर आंखों पर है। वो इसे कॉम्पलिमेंट की तरह लेंगे, निया बस निया है, जो भी वो कहती है वो अच्छे से ही लेते हैं, उनके बीच कोई अनबन या नकारात्मकता नहीं है।'
रवि दुबे ने ऑन स्क्रीन बोल्ड सीन करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'पहले सीजन में वो संकोच कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस बात का क्रेडिट वो निया को देते हैं।
उन्होंने ये पहले भी कहा है लेकिन ऐसे सीन्स में सारी बात लड़की पर आती है, यह सारी बात उस पर निर्भर करती है कि वो सिचुएशन को सहज बनाती है या अजीब और निया ऐसी लड़की हैं जिसके साथ आप इंटिमेट मोमेंट शेयर करो या इमोशनल आप अजीब फील नहीं करोगे।'
रवि ने आगे कहा कि 'वो एक प्रोफेशनल एक्टर हैं और ये समझते हैं कि स्क्रिप्ट के कुछ पार्ट कैसे हैं और कैसे कुछ चीजें उसमें जरूरी हैं। वो ये बात अब और बेहतर तरीके से समझने लगे हैं तो दूसरे सीजन में ये बातें और आसानी से हुईं और इसका श्रेय और आभार वो निया को देते हैं।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।