- Home
- Entertainment
- TV
- हाथ में बांसुरी, सिर पर मोर पंख और पिली ड्रेस में कान्हा बनी 'बालिका वधू' की बेटी दिखी बेहद क्यूट
हाथ में बांसुरी, सिर पर मोर पंख और पिली ड्रेस में कान्हा बनी 'बालिका वधू' की बेटी दिखी बेहद क्यूट
मुंबई. कोरोना की वजह से देशभर में दहशत फैली हुई है। रोज इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। इस वायरस के डर से आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इतना ही नहीं सभी अपने ही घरों में तीज-त्यौहार भी मना रहे हैं। बुधवार को देशभर में कृष्णा जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। आमजनों की सेलेब्स भी ये त्यौहार घर पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बालिका वधू में काम कर चुकी एक्ट्रेस माही विज ने भी घर पर ही जन्माष्टमी मनाई। उन्होंने अपनी एक साल की बेटी तारा को कान्हा का रूप दिया और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। इतना ही नहीं उन्होंने बेटी से जुड़ी एक खास का भी खुलासा किया।

माही विज और उनके पति जय भानुशाली ने बड़े ही आकर्षक तरीके से फैन्स को जन्माष्टी की शुभकामनाएं दी है। कपल ने अपनी सालभर की बेटी तारा भानुशाली के जीवन में आने के लिए भगवान के प्रति आभार व्यक्त किया।
माही और जय ने सोशल मीडिया पर बेटी के कान्हा लुक में कराए फोटोशूट की फोटोज शेयर की हैं। इसमें तारा को बाल कृष्ण के कपड़े पहनाए गए हैं। पीले रंग के कपड़ों में तारा बेहद क्यूट दिख रही हैं। उसके हाथ में बांसुरी और सिर पर मोर पंख भी लगाया।
माही ने बेटी की फोटो शेयर करते हुए उसके जन्म की कहानी बताई है। माही ने लिखा- 2018 में मैंने एक ब्रांड अभियान के दौरान मथुरा में एक मंदिर का दौरा किया था। मैं आमतौर पर कोई ऐसी व्यक्ति नहीं हूं जो मंदिर जाने के लिए खासतौर पर जाए। लेकिन इसका मेरे साथ एक आध्यात्मिक पक्ष भी है।
उन्होंने आगे लिखा- मुझे याद है कि मैं अपनी मां और बहन के साथ मंदिर में खड़ी थी और लगभग 500 लोगों की भीड़ थी। मैं एक कोने में खड़ी थी और जब पंडित ने फल और फूल फेंके तो एक माला मेरे गले में सीधा आ गई। ये वास्तव में जादुई था और फल भी सीधे मेरी झोली में आ गए।
माही ने आगे लिखा- उन दिनों में मुझे याद है, मैं मां बनने की योजना नहीं बना रहा थी। हालांकि, मेरी मां वास्तव में ऐसा चाहती थी। वो रोने लगी और जब पंडित मेरे पास आए तो उन्होंने कहा अगर 500 की भीड़ में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद आप पर आया है, तो वह अगले साल आपके घर जरूर आएंगे।
माही ने लिखा- हां, मैं 2019 में तारा के साथ गर्भवती हुई और इसने अपनी शरारतों, जादुई मुस्कान, पॉजिटिविटी के साथ अपने कदम 'नटखट कन्हैया' के रूप में हमारे जीवन में रखे। हैप्पी जन्माष्टमी।
हाल ही में कपल ने बेटी तारा का पहला जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर जय और माही ने अपनी लाडली का एक शानदार फोटोशूट करवाया है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटोशूट में नन्ही तारा कभी झूले में बैठी तो कभी कभी खिलौनों से खेलती नजर आई। इस मौके पर तारा ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी, जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही थी।
फोटोशूट के दौरान तारा मम्मी माही की गोद में खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही है तो साथ में पापा जय भी बेहद खुश दिखे। तारा की बर्थडे पार्टी में उनके मम्मी पापा भी बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।