- Home
- Entertainment
- TV
- काम्या पंजाबी ने पहली बार सास-ससुर संग किया लक्ष्मी पूजन, पति के साथ मिलकर जलाए घर भर में दीये
काम्या पंजाबी ने पहली बार सास-ससुर संग किया लक्ष्मी पूजन, पति के साथ मिलकर जलाए घर भर में दीये
मुंबई. दुनियाभर में दीपों का त्योहार दिवाली (diwali) धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, कोरोना की वजह से इस बार साभी त्योहार की रंगत फीकी नजर आ रही है। फिर भी लोगों का जोश और उत्साह कम नहीं हुआ है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने भी यह पर्व अपने-अपने तरीके से मनाया। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (kamya punjabi) के यह दिवाली खास रही। काम्या ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली पति शलभ दांग (shalabh dang) के साथ सेलीब्रेट की। इतना ही नहीं उन्होंने पहली बार दिवाली पर सास-ससुर के साथ लक्ष्मी पूजन किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की है, जिसमें वे पति के साथ घर भर को दीयों से रोशन करती नजर आ रही है।

काम्या ने अपने सास ससुर और बच्चों के साथ मिलकर लक्ष्मी पूजन किया। सामने आई फोटो में काम्या के ससुर मां लक्ष्मी की आरती करते नजर आ रहे हैं।
काम्या की पोस्ट पर उनके पति शलभ ने भी कमेंट किया है। पत्नी की तारीफ करते हुए शलभ ने लिखा- हम दोनों हमारे परिवार के बिना अधूरे हैं। ये परिवार के साथ समय बिताने का समय है। ये मस्ती करने का समय है।
पति शलभ के साथ घर को दीयों से रोशन करती काम्या पंजाबी।
पति के साथ मिलकर दीये लगाती काम्या पंजाबी।
शलभ ने पत्नी काम्या को अपने हाथ से लड्डू खिलाया।
शलभ ने अपने दोनों बच्चों को भी दिवाली के मौके पर लड्डू खिलाया।
काम्या और शलभ के बच्चे दीये लगाते हुए।
पति शलभ के साथ काम्या ने लक्ष्मी पूजन किया और कपल ने मिलकर आरती की।
लक्ष्मी पूजन के बाद काम्या के पति ने दोनों बच्चों के साथ जमकर आतिशबाजी की। बच्चे पापा के साथ फुलझड़ी जलाते बेहद खुश नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।