- Home
- Entertainment
- TV
- काले रंग की बिकिनी पहन बीच पर अदाएं दिखाती नजर आई 'कांटा लगा गर्ल', पति के साथ मना रही छुट्टियां
काले रंग की बिकिनी पहन बीच पर अदाएं दिखाती नजर आई 'कांटा लगा गर्ल', पति के साथ मना रही छुट्टियां
मुंबई. कोरोना के बीच भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स छुट्टियां एन्जॉय करना नहीं भूल रहे हैं। इन दिनों कई सेलेब्स मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। इन्हीं में से एक कांटा लगा गर्ल के नाम से फेमस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala)। शेफाली इन दिनों पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) के साथ मालदीव की खूबसूरत वादियों में वेकेशन मना रही है। कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की है। शेफाली द्वारा शेयर फोटो में वे काले रंग की बिकिनी में समुंदर किनारे पोज देती नजर आ रही है।

सामने आई फोटोज में शेफाली हर पल को एन्जॉय करती नजर आ रही है। काले रंग की बिकिनी पहन उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- लड़की सिर्फ धूप चाहती है।
शेफाली काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रही है। वे बिकिनी पहले झूले पर पोज दे रही है। वहीं उन्होंने धूप से बचने के लिए गॉगल भी पहन रखा है।
बिकिनी में एक और फोटो शेयर कर शेफाली ने लिखा- नीले रंगों में सजे सपने देखती है वो।
पति पराग त्यागी के साथ पूल में मस्ती करती शेफाली। बता दें कि कपल पिछले कुछ दिनों से मालदीव में ही है।
बता दें कि शेफाली ने अगस्त, 2014 में ब्वॉयफ्रेंड पराग त्यागी से कोर्ट मैरिज की। यह शेफाली की दूसरी शादी है।
शेफाली की पहली शादी सिंगर हरमीत गुलजार (मीत ब्रदर्स फेम) से हुई थी, लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। खुद शेफाली ने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा था कि अब वे और हरमीत साथ-साथ नहीं हैं।
2012 में शेफाली ने बताया था कि वे टीवी शो पवित्र रिश्ता में अर्चना के भाई का किरदार निभाने वाले पराग त्यागी को डेट कर रही हैं। 13 अगस्त, 2014 को उन्होंने पराग त्यागी से दूसरी शादी कर ली।
शेफाली उस समय चर्चा में आईं जब 2002 में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा...' रिलीज हुआ था। इस वीडियो में वे एक थॉन्ग गर्ल के रूप नजर आई थीं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी काम किया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही शेफाली को खतरों के खिलाड़ी 11 के मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। मेकर्स से उनकी बातचीत जारी है। अगर सभी चीजें ठीक रही तो वह शो का हिस्सा रहेंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।