- Home
- Entertainment
- TV
- इस नाम से जानी जाएगी कपिल शर्मा की बेटी, बड़ी बड़ी आंखें और गोल मटोल है कॉमेडियन की लाडली
इस नाम से जानी जाएगी कपिल शर्मा की बेटी, बड़ी बड़ी आंखें और गोल मटोल है कॉमेडियन की लाडली
मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बेटी के पैदा होने के 36 दिन बाद लाडली का चेहरा दिखाया। कपिल की बेटी बेहद क्यूट है। उसकी बड़ी-बड़ी आंखें और वो बेहद गोल-मटोल है। बेटी का चेहरा दिखाने के साथ ही कपिल ने लाडली का नाम भी बताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी और पत्नी के साथ अपनी फोटो शेयर की। उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा- 'मेरे दिल के टुकड़े अनायरा शर्मा से मिलिए।' फोटो में कपिल ने बेटी को गोद में ले रखा है। कपिल की गोद में आराम से लेटी अनायरा पापा को टकटकी लगाए देख रही है। ये नजारा देख पास ही खड़ी मम्मी गिन्नी बेहद खूब नजर आ रही है।
16

कपिल अपनी शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले ही पिता बने थे। 10 दिसंबर को उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया था। कपिल ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने तड़के 3 बजे अपने ट्वीट में लिखा था, "बेटी पाकर धन्य हूं। आपका आशीर्वाद चाहिए। सभी को प्यार। जय माता दी।"
26
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में हुई थी। उन्होंने दिल्ली और मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन दिए थे। रिसेप्शन में टीवी से लेकर बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
36
कपिल शर्मा की बेटी बेहद क्यूट दिख रही है। कपिल गोद में लिए बेटी को दुलार करते नजर आ रहे हैं।
46
कपिल शर्मा इन दिनों फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। कपिल की बेटी के साथ दो फोटो द कपिल शर्मा शो के फैन क्लब द्वारा शेयर की गई है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा गया है, 'बेटी के साथ कपिल शर्मा।'
56
कपिल शर्मा की बेटी जन्म लिए हुए 36 दिन हो चुके हैं। उनकी बेटी के फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
66
पापा बनने के बाद कपिल शर्मा बेटी को गोद में लेने के लिए काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि अपनी नन्ही पारी को गोद में कैसे लेंगे? पापा बनना उनके जीवन के सबसे कीमती पलों में से एक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos