- Home
- Entertainment
- TV
- आखिरकार कपिल शर्मा ने दिखा ही दिया बेटे का चेहरा, First Photo देख सेलेब्स और फैन्स हुए फिदा
आखिरकार कपिल शर्मा ने दिखा ही दिया बेटे का चेहरा, First Photo देख सेलेब्स और फैन्स हुए फिदा
मुंबई. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इसी साल फरवरी में दूसरी बार पिता बने थे। 1 फरवरी को उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम त्रिशान रखा है। बेटे के जन्म के बाद से ही कपिल ने उनकी कोई भी फोटो शेयर नहीं की थी। हालांकि, फादर्स डे के मौके पर कपिल ने फैंस को गिफ्ट देते हुए बेटे की पहली फोटो शेयर की। कपिल ने अपनी बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों बच्चे पापा की गोद में बैठे हैं। उन्होंने लिखा- पब्लिक की पुरजोर मांग पर अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ। हैप्पी फादर्स डे। उनके बच्चों की फोटो देख फैन्स काफी क्रेजी हो गए हैं। फैन्स के साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। नीचे पढ़े कपिल शर्मा की फैमिली और उनके करियर से जुड़ी खास बातें...

कपिल शर्मा की बच्चों के साथ इस फोटो को देखकर कनिका कपूर, सोफी चौधरी, नीना गुप्ता, सुमोना चक्रवर्ती, वरुण शर्मा और ऋचा शर्मा सहित कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। वहीं फैन्स भी इस फोटो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। ज्यादा फैन्स ने कमेंट में हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है। फोटो में कपिल और दोनों बच्चों ने एक जैसी व्हाइट टी-शर्ट पहन रखी है। साथ त्रिशान ने कैप पहनी है तो अनायरा ने हेयर बैंड लगा रखा है।
बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 2018 में हुई थी। वहीं कपिल के बेटे का जन्म इस साल एक फरवरी को हुआ था। हालांकि, कपिल ने बेटे के नाम का खुलासा अप्रैल में नीति मोहन के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दिया था। नीति ने कपिल को जन्मदिन की बधाई देते हुए बेटे का नाम पूछा था, तब कपिल ने उन्हें अपने बेटे का नाम बताया था।
कपिल का जन्म 2 अप्रैल 1981 में पंजाब में हुआ था। उनका असली नाम शमशेर सिंह है। लाफ्टर चैलेंज 3 जीत कर लाइमलाइट में आए थे। लाफ्टर चैलेंज 3 को जीतने पर उन्हें 10 लाख की प्राइज मनी भी मिली थी। और कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने इन्हीं रुपयों से अपनी बहन की शादी की थी।
कपिल ने हिंदी कॉमेडी शो के अलावा कई पंजाबी शो भी किए हैं। वे 9 लॉफ्टर शोज के विनर रह चुके हैं। कपिल का अपना शो है द कपिल शर्मा शो, जो आज घर-घर में पॉपुलर है।
फेमस होने के बाद कपिल की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था जब उनका शो फ्लॉप होने लगा था। इसके बाद वे शराब पीने के आदी हो गए थे। उन्हें रीहैब सेंटर तक भर्ती करवाना पड़ा था। इस दौरान उनका वजन भी काफी बढ़ गया था।
कपिल ने कॉमेडी शो के अलावा दो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। कपिल ने किस किस को प्यार करूं और फिरंगी फिल्मों में काम किया है। कपिल के कॉमिक टाइमिंग के कारण ही उनका शो काफी हिट रहा है। उन्हें फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीय टीवी सेलिब्रिटी लिस्ट 2017 में 17वां स्थान मिला था।
लंबे समय से कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा छोटे पर्दे नदारद है। लेकिन अब फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। अब शो नए अंदाज में आने वाला है। शो अपने नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट की मानें तो शो के ऑन एयर होने का खुलासा हुआ है। यह शो टीवी पर 21 जुलाई से शुरू होगा। इस बार शो में कई बदलाव नजर आएंगे। फॉर्मेट और नई टीम के साथ शो और भी मजेदार होने वाला है।
खबरों की मानें तो शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं। नए सीजन में कई और चेहरे भी नजर आएंगे। इस बार नए लोगों और लेखकों को मौका देने की बात सामने आ रही है। कपिल शर्मा के साथ-साथ बाकी स्टार्स शो का हिस्सा बने रहेंगे। इनमें भारती सिंह, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं।
आपको बता दें कि शो के बंद होने पीछे दो वजहें सामने आई थी। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस और लॉकडाउन की वजह शो को ऑफ एयर किया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था ऑफ एयर होने के दौरान सेट में बदलाव किए जाएंगे। वहीं दूसरी वजह ये थी कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बनने वाले थे। ऐसे में वे चाहते थे कि अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त फैमिली के साथ बिताए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।