- Home
- Entertainment
- TV
- कपिल शर्मा शो में रियल फैमिली के साथ नजर आएंगे TV के राम, बेहद ग्लैमरस है बेटी, यहां करती है जॉब
कपिल शर्मा शो में रियल फैमिली के साथ नजर आएंगे TV के राम, बेहद ग्लैमरस है बेटी, यहां करती है जॉब
मुंबई. टीवी के कुछ सीरियल ऐसे है जिन्हें कभी भूलाया नहीं जा सकता। इन्हीं में से एक सीरियल है निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर की रामायण। 90 के दशक के इस सीरियल के कलाकार शनिवार को कपिल शर्मा शो में शामिल हुए। 'रामायण' के राम, सीता और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी शो में शामिल हुए। सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका ने शो से जुड़ी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन दिनों अरुण गोविल और दीपिका चिखालिया एक्टिंग की दुनिया से दूर है। दोनों ही अपनी फैमिली और बिजनेस में बिजी हैं। बता दें कि अरुण गोविल की बेटी बेहद ग्लैमरस है और मुंबई में जॉब करती हैं।
18

आपको बता दें कि रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। अरुण गोविल 61 साल के हैं। मेरठ में जन्मे अरुण ने एक्ट्रेस श्रीलेखा से शादी की। अरुण गोविल के 2 बच्चे हैं। बेटे का नाम अमल गोविल और बेटी का सोनिका गोविल है। बेटे अमर की शादी हो चुकी है, जबकि बेटी सोनिका पढ़ाई खत्म कर जॉब कर रही हैं। बता दें कि अरुण गोविल 8 भाई-बहनों में चौथे नंबर के हैं।
28
अरुण की बेटी सोनिका बेहद ग्लैमरस है। वे 2016 से मुंबई में 'माइंड शेयर' कंपनी में बतौर प्लानिंग एग्जीक्यूटिव जॉब कर रही हैं। इससे पहले वे 'GroupM', 'Maxus' जैसी कंपनी में काम कर चुकी हैं। इसके पहले वो पार्ट टाइम असिस्टेंट मीडिया मार्केटिंग मैनेजर की जॉब भी कर चुकी हैं।
38
वहीं बात अगर उनकी एजुकेशन की करें तो उन्होंने वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग कम्युनिकेशन में अपनी पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री पूरी की है। बता दें, सोनिका ट्विटर काफी एक्टिव हैं वे अक्सर अपनी एक्टिविटीज यहां शेयर करती हैं।
48
अरुण भगवान राम के रोल से इतने फेमस हो गए थे कि कई बार लोग शूटिंग के दौरान उनसे आशीर्वाद लेने सेट पर ही पहुंच जाते थे। ये बात खुद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। इतना ही नहीं लोग टीवी पर शो शुरू होते ही फूलों की माला चढ़ाते थे।
58
अरुण ने रामानंद सागर के सीरियल 'विक्रम-बेताल' से टीवी में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने राजा विक्रमादित्य का रोल निभाया था। इसी के बाद उन्हें रामायण में राम का रोल मिला था। हालांकि, राम का रोल पाना अरुण के लिए बेहद मुश्किल रहा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था।
68
अरुण ने बताया था कि शुरुआत में रामानंद सागर ने उन्हें राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि राम का किरदार करने वाला इंसान सच में किसी भी बुरी लत से दूर हो। उस वक्त अरुण सिगरेट पीते थे। इस रोल को पाने के लिए उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया था।
78
राम के रोल के लिए अरुण सिगरेट पीना छोड़ दिया था। उन्होंने फिर कभी भी सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया। एक्टिंग छोड़ अरुण प्रोडक्शन कंपनी चला रहे हैं। उनके प्रोडक्शन में टीवी सीरियल 'मशाल' प्रोड्यूस हुआ था। साथ ही उनकी प्रोडक्शन कंपनी दूरदर्शन चैनल के लिए कार्यक्रम बनाती है।
88
एक्टिंग से दूर होने पर अरुण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें रामायण में राम का रोल करने के बाद कभी कोई अच्छा रोल ऑफर नहीं हुआ। इसका परिणाम ये हुआ कि उनका एक्टिंग करियर खत्म हो गया। उन्हें इस बात का बहुत दुख है। भले ही 'रामायण' को टीवी पर प्रसारित हुए लगभग तीन दशक हो गए हों लेकिन अरुण आज भी टीवी के राम के रूप में ही पहचाने जाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos