- Home
- Entertainment
- TV
- मामा-भांजे के आपसी विवाद ने पकड़ा तूल, अब गोविंदा पर साधा इस कॉमेडियन की पत्नी ने निशाना, कही ये बात
मामा-भांजे के आपसी विवाद ने पकड़ा तूल, अब गोविंदा पर साधा इस कॉमेडियन की पत्नी ने निशाना, कही ये बात
मुंबई. फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (krushna abhishek) और उनके मामा गोविंदा (govinda) के बीच हुई बयानबाजी अब तूल पकड़ने लगी है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। हाल ही में गोविंदा ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि जब वह कृष्णा के जुड़वां बच्चों को देखने अस्पताल गए थे तब नर्स ने बताया था कि कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह (kashmera shah) नहीं चाहतीं कि परिवार का कोई सदस्य उनके बच्चों से मिले। गोविंदा के इस बयान के बाद अब कश्मीरा ने एक पोस्ट शेयर किया है कर गोविंदा पर निशाना साधा है। बता दें कि हाल ही में गोविंदा द कपिल शर्मा शो (the kapil sharma show) में पहुंचे थे। जहां उन्होंने दिवाली स्पेशल एपिसोड में हिस्सा लिया था। लेकिन इस एपिसोड में उनके भांजे और शो में सपना बनकर लोगों को हंसाने वाले कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आए थे।

कश्मीरा शाह ने लिखा- 'बड़े लोगों' को अपने पर्सनल एजेंडा के लिए अपने बच्चों का इस्तेमाल नहीं करने देंगी। जीवन एक निर्देश मार्गदर्शिका के साथ नहीं आता है, लेकिन यह एक मां के साथ आता है और एक मां के रूप में तुम्हारी रक्षा करना, मेरा काम और मेरी पहली प्राथमिकता है।
कश्मीरा ने आगे लिखा- एक मां के रूप में यह ध्यान रखना मेरा कर्तव्य है कि तुम्हें कोई नुकसान न पहुंचे। एक मां के रूप में मेरा दिल तुम्हें दर्द में देखकर दुखता है और मुझे लगता है कि मैं तुम्हारा दर्द तुमसे दूर नहीं कर सकती। हालांकि, मैं उन चीजों और लोगों को दूर कर सकती हूं जो तुम्हारे उस दर्द का कारण बनते हैं।
कश्मीरा ने आगे लिखा- एक मां के रूप में मैं ये वादा करती हूं कि तुम्हें किसी के निजी एजेंडा के लिए इस्तेमाल नहीं होने दूंगी। जब तक मैं जिंदा हूं तब तक मैं इस दुनिया के सभी स्वार्थों से तुम्हारी रक्षा करूंगी। तुम जब बड़े हो जाओगे तो जानोगे कि बड़े महान लोग तुम्हारा इस्तेमाल करने के लिए इतना नीचे गिर सकते हैं। लेकिन मैं अपने जीते-जी और मरने के बाद भी तुम्हारी रक्षा करूंगी। तुम्हारी मां कश्मीरा शाह शर्मा।
कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। लंबा समय गुजर जाने के बाद भी दोनों के बीच का तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा था-मुझे 10 दिन पहले ही चीची मामा के शो में आने की बात पता चल गई थी। क्योंकि इस बार शो में मामी सुनीता ने उनके साथ हिस्सा नहीं लिया, ऐसे में मेरी टीम को लगा कि मुझे परफॉर्म करने में दिक्कत नहीं होगी। पिछले साल सुनीता मामी चाहती थीं कि मैं उनके सामने परफॉर्म ना करूं, इस बार यह फैसला मैंने लिया कि मैं चीची मामा के सामने परफॉर्म नहीं करूंगा।
उन्होंने कहा था- मामा मेरे मजाक का बुरा भी मान सकते थे। अच्छी कॉमेडी के लिए सेट का माहौल अच्छा होना चाहिए। मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं ये जबरदस्त होता अगर मैंने मामा के साथ सपना बनकर नहीं कृष्णा बनकर परफॉर्म किया होता। मैं शो में उन्हें ट्रिब्यूट दे सकता था।
कृष्णा का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने मामा से सपंर्क करने की कई बार कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया। इतना ही नहीं वे मेरे बच्चों को अस्पताल में देखने नहीं आए थे। तब भी नहीं जब उनमें से एक जिंदगी और मौत से लड़ रहा था। मैंने मामा को फोन किया था लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।
गोविंदा ने अपने बयान में कहा- मैंने रिपोर्ट पढ़ी कि मेरे भांजे ने उस टीवी शो पर परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मैं वहां गेस्ट था। उसने हमारे रिश्ते पर भी बात की। उनके स्टेटमेंट में कई नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट्स थे।
गोविंदा ने इस बात पर भी दुख जाहिर किया था कि कृष्णा ने मीडिया के सामने बयानबाजी की है। कृष्णा और कश्मीरा मेरे खिलाफ मीडिया में लगातार बयान दे रहे हैं। वे मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। गोविंदा ने यह भी कहा कि कृष्णा बचपन से उनके परिवार के बेहद करीब रहे हैं। ऐसा कर उन्हें पता नहीं क्या हासिल होने वाला है।
बता दें कि दोनों के बीच विवाद हुआ था जब गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कश्मीरा शाह के एक कमेंट को अपमान के तौर पर लिया। कश्मीरा ने ट्वीट कर लिखा था कि लोग पैसों के लिए नाचते हैं। सुनीता का आरोप था कि कश्मीरा ने अपने ट्वीट में गोविंदा पर निशाना साधा था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रिश्ते खराब हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।