- Home
- Entertainment
- TV
- शादी के 4 साल बाद मां बनने जा रही 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस, रोमांटिक अंदाज में दिखाया बेबी बंप
शादी के 4 साल बाद मां बनने जा रही 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस, रोमांटिक अंदाज में दिखाया बेबी बंप
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में आलिया मेहरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिखा सिंह मां बनने वाली हैं। शिखा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पति करन शाह के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। शिखा के साथ फोटो में उनका डॉगी भी दिख रहा है। फोटोज में शिखा और उनके पति किसिंग पोज दे रहे हैं। साथ ही डॉगी शिखा के बेबी बंप पर किस कर रहा है।

फोटोज शेयर करते हुए शिखा ने लिखा- Kisses galore. क्यों केवल मां-पिता ही सारे फन करे, मैं भी बड़ा भाई बनने जा रहा हूं।
बता दें कि शिखा सिंह जून में अपने पहले बेबी को जन्म दे सकती हैं। शिखा के मुताबिक बेबी के आने के बाद हम लोग पूरी तरह से सेल्फ-आइसोलेशन में होने वाले हैं।
शिखा सिंह और उनके पति करन भी नन्हें मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही करन शाह ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की थी।
प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से शिखा को फैंस और सेलेब्स की तरफ से सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं। दोनों की इन खूबसूरत तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि शिखा के पति करन शाह पेशे से पायलट हैं। शादी से पहले शिखा और करन ने एक-दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया था।
शिखा के मुताबिक, करन बेहद समझदार पार्टनर हैं और मेरे काम को समझते हैं। दरअसल, कहीं न कहीं वे भी एक इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं और जानते हैं कि वर्किंग ऑवर्स कितने इरेटिक होते हैं।
एक इंटरव्यू में शिखा ने बताया कि मैंने प्रोडक्शन हाउस को पहले ही बता दिया था कि मैं प्रेग्नेंसी के चलते अप्रैल के आसपास ब्रेक लूंगी। वो इस पर एग्री भी हो गए थे लेकिन इसी बीच कोरोना आ गया। मैं मार्च से ही ब्रेक पर हूं।
टीवी शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से करियर की शुरुआत करने वाली शिखा 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'न आना इस देश लाडो', 'फुलवा', 'ससुराल सिमर का' और 'महाभारत' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
बता दें कि शिखा सिंह ने ब्वॉयफ्रेंड करन शाह के साथ 1 मई, 2016 को शादी की थी। यह शादी गुजराती रीति-रिवाज से हुई थी।
पति करन शाह के साथ शिखा सिंह।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।