- Home
- Entertainment
- TV
- 'मेरी आशिकी तुमसे ही' की एक्ट्रेस की हुई गोद भराई, 7 महीने का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर
'मेरी आशिकी तुमसे ही' की एक्ट्रेस की हुई गोद भराई, 7 महीने का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर
मुंबई. टीवी शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' की एक्ट्रेस स्मृति खन्ना मां बनने वाली है। वे 7 महीने की प्रेग्नेंट है। हाल ही में स्मृति की गोद भराई हुई। स्मृति ने अपनी गोद भराई से जुड़ी से कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने फोटोज शेयर कर कैप्शन लिखा- Godh bharai 🐣 #godhbharai #indianbabyshower. फोटोज में स्मृति बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। फिलहाल स्मृति किसी भी शो में नजर नहीं आ रही है।
17

7 महीने की प्रेग्नेंट स्मृति मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड है। गोद भराई के दौरान लाल रंग का सलवार सूट, रेड लिपस्टिक और खुले बाल में स्मृति बेहद खूबसूरत नजर आई।
27
मां बनने की खुशी स्मृति के चेहरे पर साफ देखने को मिली। वहीं, उनके पति गौतम भी बेहद खुश नजर आए।
37
स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता 24 नवंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी मुंबई में ही हुई थी।
47
शादी के 2 साल बाद मां बनने वाली स्मृति बेहद एक्साइटेड है। कुछ दिन पहले ही उनका बेबी शॉवर भी हुआ था।
57
स्मृति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो मेरी आशिकी तुमसे ही से की थी। इसके अलावा उन्होंने नादानियां, ये है आशिकी, सीआईडी, बालिका वधू, कसम तेरे प्यार की शोज में काम किया है।
67
स्मृति के पति गौतम गुप्ता भी एक्टर है। दोनों की मुलाकात टीवी शो मेरी आशिकी तुमसे ही के सेट पर हुई थी।
77
बता दें कि गौतम के पिता सुशील गौतम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े है और उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos