- Home
- Entertainment
- TV
- अपने ऑनस्क्रीन बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंची मोनालिसा, रेड ड्रेस में पति के साथ दिए ऐसे पोज
अपने ऑनस्क्रीन बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंची मोनालिसा, रेड ड्रेस में पति के साथ दिए ऐसे पोज
मुंबई. भोजपुरी से हिंदी टीवी सीरियल तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वो रेड ड्रेस में पति के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में वो अपने ऑनस्क्रीन बेटे अंश राठौर यानी की हर्ष राजपूत की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं।
16

मोनालिसा ने फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'और ये पार्टी का वक्त है हर्ष राजपूत की बर्थडे पार्टी।' इन तस्वीरों में मोनालिसा के अलावा हर्ष और भी दोस्त दिखाई दे रहे हैं।
26
पार्टी में मोनालिसा ने पति के साथ भी जबरदस्त पोज दिए और फोटो क्लिक कराई। इन तस्वीरों में दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिली।
36
मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत के बीच अक्सर शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिलती है। दोनों ने बिग बॉस के घर में शादी की थी। वहीं, इनकी शादी काफी चर्चा में भी रही थी।
46
इनकी शादी को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने शो शादी पैसों के लिए की है। लेकिन मोनालिसा ने इन सभी बातों पर विराम लगा दिया। इनके बीच आज भी वही अंडरस्टेंडिंग देखने के लिए मिलती है। ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।
56
मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों भोजपुरी से काफी दूर हैं और टीवी सीरियल 'नजर' में एक नेगेटिव भूमिका अदा कर रही हैं। इसमें हर्ष अंश राठौर का किरदार अदा कर रहे हैं, जो कि बायोलॉजिकल मोहना यानी की मोनालिसा के बेटे होते हैं।
66
मोनालिसा अक्सर अपने को-एक्टर्स के साथ मस्ती करती दिखाई देती हैं। वो अपने क्रू मेंबर्स के साथ अच्छा बॉन्ड भी शेयर करती हैं। हर्ष और मोनालिसा सेट पर और उसक अलावा भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। बता दें, मोनालिसा हर्ष से महज पांच साल ही बड़ी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos