बैकलेस अवतार में नजर आई TV की नागिन, फोटो देख एक शख्स बोला- आग लगा दी मौनी
मुंबई। TV की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शामिल मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में मौनी बैकलेस ब्लू जंपसूट में नजर आ रही हैं। मौनी रॉय ने जो ब्लू कलर का प्रिंटेड जंपसूट पहना है, उसे द एडिट दुबई ने डिजाइन किया है। यह आउटफिट सिल्क का बना है और इसका हॉल्टर नेक बेहद खूबसूरत लग रहा है। मौनी की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मौनी ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "सफेद खरगोश को फॉलो करो, आपको नहीं मालूम क्या मिल जाए? वहीं मौनी की इन फोटो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- स्टनिंग लुक। वहीं एक और शख्स ने कहा- आग लगा दी मौनी! ब्यूटीफुल एंड प्रिटी।
बता दें कि मौनी के इस फोटोशूट को कुछ ही घंटों में 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इससे पहले फरवरी, में मौनी ब्लैक ड्रेस में जिम के बाहर स्पॉट हुई थीं। मौनी का ये लुक देखकर जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की वहीं कई लोग ट्रोल करने लगे।
मौनी का लुक देखकर जहां एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा था- बहन कुछ खाया कर। वहीं एक और शख्स ने कहा था- ये तो एक फूंक में उड जाएगी। बता दें कि मौनी रॉय को उनके जीरो फिगर के लिए जाना जाता है।
वैसे, ये पहली बार नहीं है जब मौनी रॉय को लोगों ने ट्रोल किया है। इससे पहले, 2019 में मौनी सलमान की फिल्म 'भारत' के प्रीमियर पर नजर आई थीं। इस दौरान मौनी LBD (लिटिल ब्लैक ड्रेस) के साथ नियॉन ग्रीन कलर की जैकेट और ब्लैक स्नीकर्स पहने हुए थीं।
मौनी की इस ड्रेस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना प्लास्टिक से की थी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्लास्टिक सर्जरी के मामले में ये अगली राखी सावंत बनती जा रही हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा- प्लास्टिक को कौन बुलाता है।
बता दें कि मौनी रॉय को पहचान टीवी सीरियल 'देवों के देव...महादेव' से मिली थी। इसमें मौनी ने माता सती का रोल निभाया था। वहीं सीरयल में उनके साथ मोहित रैना ने भी काम किया था। कहा जाता है कि इसी शो के सेट पर मोहित और मौनी का अफेयर शुरू हो गया था।
कुछ साल तक अफेयर के बाद 2018 में मौनी और मोहित रैना का ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू में मौनी ने खुद कहा था- मैं अकेली हूं और लंबे समय से ऐसे ही रह रही हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं और हमारे बीच अब कुछ भी नहीं है। मौनी की इस बात से साफ हो गया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
मोहित रैना से पहले मौनी का टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा से भी अफेयर था। गौरव चोपड़ा का नारायणी शास्त्री से ब्रेकअप होने के बाद वो मौनी के नजदीक आए थे। नारायणी से अलगाव के बाद गौरव और मौनी टीवी शो 'पति पत्नी और वो' में दिखाई दिए। हालांकि, कुछ साल बाद गौरव और मौनी भी अलग हो गए।
28 सितंबर 1985 को कूच बिहार (वेस्ट बंगाल) में जन्मी मौनी ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, कूच बिहार से की है। इसके बाद दिल्ली आईं और मिरांडा हाउस से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रैजुएशन का प्लान बनाया। मौनी के पेंरेट्स चाहते थे कि वो जर्नलिस्ट बनें ना कि एक्ट्रेस।
पेंरेट्स की बात मानकर मौनी ने दिल्ली के जामिया-मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन में एडमिशन भी ले लिया। हालांकि बाद में मौनी बीच में ही पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग के फील्ड में किस्मत आजमाने मुंबई आ गईं।
मौनी रॉय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कस्तूरी', 'दो सहेलियां', 'देवों के देव महादेव', 'नागिन', 'नागिन 2', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'झलक दिखला जा 7', 'टशन ए इश्क', 'झलक दिखला जा 9', 'लिप सिंग बैटल' और 'एंटरटेनमेंट की रात' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा मौनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में भी नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।