- Home
- Entertainment
- TV
- 32 साल पहले बिन ब्याही मां बनी थी ये एक्ट्रेस, दिया था बेटी को जन्म, अब हो रहा इसी बात का अफसोस
32 साल पहले बिन ब्याही मां बनी थी ये एक्ट्रेस, दिया था बेटी को जन्म, अब हो रहा इसी बात का अफसोस
मुंबई. 60 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता को एक बात का बेहद अफसोस हो रहा है। दरअसल, उनकी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। उन्होंने 32 साल पहले बिना शादी किए ही एक बेटी को जन्म दिया था। ये तब की बात है जब वे 29 साल की थी और वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में आई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नीना ने अपनी इसी गलती को लेकर अफसोस जताया। उन्होंने कहा - मुझे उस समय शादी के बिना बच्चे के बारे में नहीं सोचना चाहिए था।
16

नीना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ। नीना ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक इंटरव्यू दिया।
26
नीना ने बताया- मुझे शादी के बिना बच्चे के बारे में नहीं सोचना चाहिए था। एक बच्चे को माता-पिता दोनों की जरूरत होती है। मैं हमेशा से मसाबा को लेकर ईमानदार रही ताकि उसके साथ मेरे रिलेशनशिप पर बुरा असर ना पड़े। मगर मुझे पता है कि उसे पिता की कमी महसूस होती होगी।
36
बता दें कि मसाबा नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। 2 नवंबर, 1988 में मसाबा का जन्म हुआ था। नीना और विवियन रिलेशनशिप में रहे थे मगर दोनों ने कभी शादी नहीं की।
46
80 के दशक में जब वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स इंडिया के टूर पर कैरेबियाई टीम के साथ आए थे। इसी दौरान एक फंक्शन में उनकी मुलाकात नीना गुप्ता से हुई। दोनों की यह मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। विवियन नीना के प्यार में इस कदर डूबे कि भूल ही गए कि वे शादीशुदा हैं। अफेयर के दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं। दोनों की बेटी मसाबा आज फैशन वर्ल्ड के चिर-परिचित नामों में से एक है।
56
नीना गु्प्ता ने विवेक मेहरा के साथ शादी की। विवेक मेहरा से 2002 में एक फ्लाइट में नीना गुप्ता की मुलाकात हुई। उस समय नीना 42 साल की थीं। विवेक मेहरा दिल्ली में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। पहले से शादीशुदा विवेक उस समय अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। 2008 में किसी रिश्तेदार की शादी में अमेरिका गए विवेक ने नीना को वहीं पर प्रपोज किया और शादी कर ली।
66
नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां पर वे अपने प्रोफेशनल फ्रंट से जुड़ी बातें तो शेयर करती ही हैं साथ ही वे अपनी ग्लैमरस फोटोज भी शेयर करती हैं। इस पर नीना ने कहा-मसाबा ने मुझे जीवन के कई सारे मिथक तोड़ने में मदद की है। नीना की बेटी ने 2015 में प्रोड्यूसर मधु मंतेना से शादी की थी। लेकिन अब दोनों में तलाक हो चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos