- Home
- Entertainment
- TV
- नीले गाउन और डायमंड नेकलेस में बेहद खूबसूरत लगी TV एक्ट्रेस, शेयर किए रिसेप्शन के PHOTOS
नीले गाउन और डायमंड नेकलेस में बेहद खूबसूरत लगी TV एक्ट्रेस, शेयर किए रिसेप्शन के PHOTOS
मुंबई। टीवी सीरियल 'मे आई कम इन मैडम' से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने 5 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह से शादी की। शादी के बाद 6 जनवरी को नेहा ने फैमिली और फ्रेंड्स के लिए वेडिंग रिसेप्शन रखा। रिसेप्शन पार्टी में नेहा बेहद खूबसूरत लगीं। रिसेप्शन में नेहा ने स्वप्निल शिंदे के कलेक्शन का कस्टमाइज रॉयल ब्लू हाई स्लिट ब्रोकेड गाउन पहना था। इसके साथ ही उन्होंने डायमंड नेकलेस से अपने लुक को कम्प्लीट किया। नेहा लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं उनके पति शार्दुल सूट में नजर आए।
15

रिसेप्शन के दौरान ही नेहा पेंडसे ने पति शार्दुल के साथ एक खूबसूरत सा फोटोशूट भी करवाया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
बता दें कि नेहा पेंडसे और शार्दुल सिंह की शादी की सभी रस्में पुणे में हुईं। शादी में नेहा ने नऊवरी साड़ी पहनी थी।
35
4 जनवरी को नेहा पेंडसे की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें नेहा ने पति शार्दुल के साथ जमकर डांस किया था। नेहा पेंडसे और शार्दुल की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई। इस दौरान नेहा मराठी दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
45
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा और शार्दुल की इंगेजमेंट जुलाई में ही हो गई थी और दोनों ने सीक्रेट सगाई कर ली थी।
55
नेहा पेंडसे के पति शार्दुल की ये तीसरी शादी है और पिछली शादी से उनकी दो बेटियां हैं। नेहा और शार्दुल की सगाई पिछले साल अगस्त में हुई थी। खबरों के मुताबिक, नेहा और शार्दुल अप्रैल में हनीमून पर जा सकते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos