MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • जब साक्षी तंवर के साथ 17 मिनट तक रोमांस करते रहे राम कपूर, वायरल हुआ था कपल का पैशनेट Kissing सीन

जब साक्षी तंवर के साथ 17 मिनट तक रोमांस करते रहे राम कपूर, वायरल हुआ था कपल का पैशनेट Kissing सीन

मुंबई। मशहूर टीवी सीरिलय 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Acche Lagte hain) में अपने असली नाम के मुताबिक ही किरदार निभाने वाले एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) 48 साल के हो गए हैं। 1 सितंबर, 1973 को नई दिल्ली में जन्मे राम को सही मायनों में पहचान इसी सीरियल से मिली। करीब 3 साल तक चले इस शो में उनकी और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच फिल्माया गया लव मेकिंग सीन खासा चर्चा में रहा था। यहां तक कि राम कपूर ने पहली बार ऑनस्क्रीन साक्षी तंवर के साथ Kissing सीन भी किया था। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 01 2021, 12:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

वैसे, अमूमन टीवी शोज में किसिंग सीन नहीं दिखाए जाते थे लेकिन इस सीरियल ने सारी सीमाएं तोड़कर एक नई बहस को जन्म दिया था। इस सीन को इंटरनेट पर भी खूब देखा गया और लोगों ने इसे टीवी के लिहाज से बेहद बोल्ड बताया था। 

29

यह बोल्ड सीन देने वाली साक्षी तंवर पहले तो चुप रहीं लेकिन बाद में उन्होंने भी इसे लेकर चुप्पी तोड़ी थी। साक्षी ने कहा था कि इस सीन पर बेवजह इतना हो हल्ला मचाया गया। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि इस सीन को करने से पहले उन्हें अपने पेरेंट्स को बहुत मानना पड़ा था। वो पहले इसके लिए तैयर नहीं थे। 
 

39

बता दें कि राम कपूर और साक्षी तंवर के इस सीन की वजह से शो को टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखा गया था। दोनों के बीच करीब 17 मिनट लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। इस इंटीमेट सीक्वेंस में ही राम कपूर ने साक्षी तंवर को लिपलॉक भी किया था।

49

स्क्रीन पर राम कपूर और साक्षी तंवर के इस रोमांटिक सीन ने जबर्दस्त सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच पैशनेट Kiss की चर्चा कई सालों तक होती रही। वैसे भी टीवी पर इतनी बोल्डनेस इससे पहले शायद ही किसी एक्टर और एक्ट्रेस के बीच दिखाई गई हो।

59

बता दें कि राम और साक्षी का यह इंटीमेट सीक्वेंस 12 मार्च, 2012 को ऑनएयर हुआ था। इसके बाद तो मीडिया में अगले दिन सिर्फ राम और साक्षी के ही चर्चे थे। इस सीन की वजह से शो की रेटिंग में काफी उछाल आया था। बता दें कि इन दोनों की जोड़ी टीवी की आइकॉनिक जोड़ी कहलाती है। 

69

बता दें कि 17 मिनट के इस रोमांटिक सीक्वेंस में राम और साक्षी कभी एक-दूसरे को रोमांटिक अंदाज में चिढ़ाते तो कभी Kiss करते नजर आए थे। इस सीन में दोनों ने दो बार एक-दूजे को किस किया था। 

79

कुछ लोगों ने इस सीन की काफी आलोचना की और मजाक भी उड़ाया था। एमटीवी इंडिया ने ट्विटर पर लिखा, 'राम कपूर और साक्षी तंवर ने शो पर सेक्स किया, अरे एकता से पूछो डर्टी पिक्चर हिट हो गई तो सीरियल भी डर्टी कर देंगी क्या? प्रीतीश नंदी की बेटी रंगीता ने लिखा था- राम और साक्षी ने सेक्स किया? मुझे देखना है।

89

बता दें कि राम कपूर 1997 से टीवी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। उन्हें पहला सफल ब्रेक और पॉपुलैरिटी 2000 में आए सीरियल 'घर एक मंदिर' से मिली। जहां एक ओर इस शो ने उन्हें रील लाइफ में पॉपुलर बनाया। वहीं, रियल लाइफ में भी उनके लिए यह लकी रहा। शो में उनकी को-स्टार गौतमी गाडगिल थीं, जो बाद में उनकी पत्नी बनीं।

99

TV के साथ-साथ राम फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। 'मानसून वेडिंग' (2000), 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' (2003), 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' (2010), 'उड़ान' (2010), 'एक मैं और एक तू' (2012), 'एजेंट विनोद' (2012), 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012), 'मेरे डैड की मारुति' (2013), 'शादी के साइड इफेक्ट्स' (2014), 'हमशकल्स' (2014) जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में राम ने अहम किरदार निभाया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम
Recommended image2
Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें
Recommended image3
KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age
Recommended image4
Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Recommended image5
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved