- Home
- Entertainment
- TV
- 10 PHOTOS : ऐसे शूट होती थी रामानंद सागर की रामायण, मरने के बाद रावण ने यूं मिलाया था राम से हाथ
10 PHOTOS : ऐसे शूट होती थी रामानंद सागर की रामायण, मरने के बाद रावण ने यूं मिलाया था राम से हाथ
मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही भगवान श्री राम पर आधारित फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए अक्षय कुछ दिनों पहले फिल्म की स्टार कास्ट के साथ राम नगरी अयोध्या भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामलला के दरबार में मुहूर्त पूजा की थी। बता दें कि राम सेतु की शूटिंग अयोध्या में ही होगी। वैसे, भगवान श्रीराम को लेकर रामानंद सागर की रामायण भी काफी पॉपुलर है और पिछले साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर इसका प्रसारण हुआ था। रामायण कैसे शूट होती थी और उस दौरान कलाकारों के बीच किस तरह का तालमेल रहता था, इसी से जुड़ी कुछ फोटोज हम दिखा रहे हैं।

ये फोटो तब की है, जब भगवान राम ने रावण का वध कर दिया था। सोशल मीडिया पर यह फोटो खूब वायरल हुई थी। इसमें राम और रावण किसी अच्छे दोस्त की तरह हाथ मिलाते और हंसते नजर आ रहे हैं। यह फोटो रामायण की शूटिंग के दौरान की है। खाली वक्त में अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी ने अपने फुल गेटअप में यह फोटो खिंचाई थी।
बता दें कि रामानंद सागर की 'रामायण' के ज्यादातर एपिसोड गुजरात के पास उम्बरगांव में शूट किए गए थे।
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर के मुताबिक, विक्रम बेताल का एक एपिसोड 1 लाख में बना था। हालांकि रामायण का हर एक एपिसोड बनने में 9 लाख रुपए खर्च हुए थे।
रामायण 90 के दशक में इतनी पॉपुलर हुई थी कि इसे तीन बार एक्सटेंड किया गया था। पहले ये 52 एपिसोड की सीरीज थी, जिसे बाद में बढ़ाते हुए इसके 78 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए थे।
रामायण के सभी एपिसोड्स की शूटिंग करने में कुल 550 दिन का वक्त लगा था। ये वक्त करीब 18 महीनों यानी डेढ़ साल का था।
रामायण को 55 देशों में टेलीकास्ट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण को दुनियाभर में 650 से भी ज्यादा मिलियन लोगों ने देखा था।
साल 1987 में जब रामायण दूरदर्शन पर शुरू होती थी तो उस दौरान सड़कों पर एकदम सन्नाटा पसर जाता था।
बता दें कि 2020 में लॉकडाउन के बीच शुरू हुई ‘रामायण’ ने TRP के मामले में पिछले पांच सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
बार्क (Broadcasting Audience Research Council) की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले एपिसोड की रेटिंग 3.4%, थी, जिसके बाद चौथे एपिसोड तक इस शो की रेटिंग 5.2% तक पहुंच गई थी।
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर 80-90 के दशक के सुपरहिट शोज दोबारा प्रसारित किए गए। इस दौरान रामायण के अलावा महाभारत, चाणक्य, देख भाई देख, ऑफिस ऑफिस, श्रीमान श्रीमती, ब्योमकेश बक्शी और शक्तिमान जैसे शो दर्शकों को दिखाए गए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।