- Home
- Entertainment
- TV
- पहले दिया रामायण में राम का ऑडिशन मिला रिजेकक्शन, फिर महीनों के बाद एक फोन ने बदली इनकी किस्मत
पहले दिया रामायण में राम का ऑडिशन मिला रिजेकक्शन, फिर महीनों के बाद एक फोन ने बदली इनकी किस्मत
मुंबई. टीवी सीरियल 'रामायण' में राम का रोल प्ले करने वाले एक्टर अरुण गोविल आज यानी 12 जनवरी को जन्मदिन है। टीवी के राम यानी अरुण का जन्म आज ही के दिन 1958 में यूपी के मेरठ में हुआ था। उन्हें टीवी में पॉपुलैरिटी रामायण में राम का रोल प्ले करने से मिली। उन्हें उनके इस किरदार की वजह से आज भी हर घर में आदर और सम्मान के साथ देखा जाता है। उनके इसी किरदार ने उन्हें बेशुमार शोहरत दिलाई, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जिस किरदार के कारण उन्हें शोहरत मिली उसके लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था और वो पहली बार में रिजेक्ट हो गए थे। आइए जानते हैं उनके इस किरदार के पीछे की कहानी के बारे में...

अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्होंने राम के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था और वो इसके लिए रिजेक्ट भी हो गए थे। एक्टर ने कहा था कि वो उस वक्त रामानंद सागर के शो विक्रम और बेताल में काम कर रहे थे। तभी उन्हें पता चला कि रामायण बन रही है।
अरुण ने बताया था कि 'जब उन्होंने रामायण के बारे में सुना था तो उनके जहन में आया था कि उन्हें राम का रोल प्ले करना चाहिए। एक्टर ने रामानंद सागर से कहा कि वो राम का रोल करना चाहते हैं फिर रामानंद साबह ने हैरानी से उन्हें देखा। क्योंकि उन्हें नहीं लगा था कि वो कभी उनसे ये कहेंगे कि उन्हें राम का रोल करना चाहिए।'
टीवी के राम ने कहा था कि 'फिर रामानंद ने उनकी बात सुनने के बाद कहा कि जब समय आएगा तो वो उन्हें बता देंगे। कई महीने बीत गए। फिर उन्हें राम के ऑडिशन के लिए बुलाया गया। वहां उनके अलावा कई और लोग भी आए हुए थे।'
एक्टर ने राम के लिए ऑडिशन दिया इसके बाद उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। उन्हें नहीं पता था क्यों? किसी दूसरे एक्टर को राम के लिए कास्ट किया गया था। शूटिंग की डेट्स भी अनाउंस हो गई थी। फिरे ऐसे ही कई महीने बीत गए। तभी एक दिन फोन आया और उन्हें रामानंद सागर ने मिलने के लिए बुलाया।
इसके बाद रामानंद सागर ने अरुण को बुलाकर उनसे कहा कि सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें राम के रोल के लिए सिलेक्ट किया है। वो चाहते थे कि अरुण ही इस रोल को करें।
तो ऐसे में अरुण गोविल का महीनों का इंतजार सफल हुआ और उन्हें राम के लिए सेलेक्ट कर लिया गया। जहां उन्हें इस रोल से शोहरत मिली, वहीं दूसरी ओर उनके इसी किरदार की वजह से उन्हें काम के लिए तरसना भी पड़ा। इस बात का खुलास भी एक्टर ने खुद ही किया था।
एक्टर ने कहा था कि रामायण के बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया, लेकिन उनकी राम वाली छवि लोगों के मन पर ऐसी हावी थी कि वो उस कैरेक्टर से कभी बाहर नहीं आ पाए। उन्हें रामायण से पहले फिल्में मिलती थीं, लेकिन बाद में नहीं मिली।
जब अरुण गोविल का करियर दांव पर लगा तो वो बॉलीवुड के अलावा बंगाली और ओड़िया फिल्मों में भी काम करने लगे। काम नहीं मिलने के चलते वो इन फिल्मों के लिए राजी हुए थे। अरुण गोविल ने विक्रम बेताल, रामायण के अलावा टीवी शो 'बसेरा', 'एहसास-कहानी एक घर की', 'कैसे कहूं', 'अपराजिता', 'अंतरा', 'सांझी' जैसे शोज में काम कर चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।