MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • रामायण बनाने वाले रामानंद सागर ने कभी सड़क पर बेची साबुन तो कभी बने चपरासी, बेटे ने सुनाई कहानी

रामायण बनाने वाले रामानंद सागर ने कभी सड़क पर बेची साबुन तो कभी बने चपरासी, बेटे ने सुनाई कहानी

मुंबई। 90'S के पॉपुलर सीरियल 'रामायण' को 33 साल हो चुके हैं। इस मौके पर सीरियल के प्रमुख किरदार राम, सीता और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी कपिल शर्मा के शो में पहुंचें। इस दौरान सीरियल के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रहे रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने भी शो में शिरकत की। इस दौरान प्रेम सागर ने अपने पिता पर लिखी किताब और उनके स्ट्रगलिंग लाइफ के बारे में  बताया। शो के कलाकारों ने कपिल के शो में खूब हंसी-मजाक किया। इसके साथ ही कलाकारों ने शो से जुड़े मजेदार किस्से भी सुनाए। बता दें कि 33 साल पहले रामायण को देखने के लिए सड़कें सूनी हो जाती थीं। यहां तक कि सीरियल के किरदारों में ही लोग भगवान की छवि देखने लगे थे।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 08 2020, 09:15 PM IST| Updated : Mar 09 2020, 10:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
रामायण में कलाकारों को सीन समझाते हुए स्वर्गीय रामानंद सागर।
28
शो के दौरान प्रेम सागर ने अपने पिता रामानंद साहब के बारे में बताते हुए कहा, ''इस किताब का नाम है- 'अन एपिक लाइक ऑफ रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण'। '1949 में पापाजी (रामानंद सागर) की सबसे पहली फिल्म बरसात थी। एक आदमी जिसने चपरासी का काम किया, सड़क पर साबुन बेचे, जर्नलिस्ट बने और मुनीम का काम किया। सोचिए कि वो आदमी एक दिन रामायण भी बना सकता है।'
38
कपिल ने बताया कि शो में रामानंद सागर के पोते और प्रेम सागर के बेटे शिव सागर भी मौजूद हैं, जिन्होंने अपने दादा के जीवन और काम पर लिखी किताब के लिए रिसर्च की है। शिव सागर ने बताया कि इस किताब को लिखने में 3 साल का वक्त लगा। मैंने इस किताब के लिए रिसर्च की और पापा ने इसे लिखा।
48
शिव सागर के मुताबिक, इस किताब में हमने दादाजी से जुड़े कई पुराने फोटोज और डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताया है। इस किताब में ट्रेन के थर्ड क्लास के उस पास की फोटो भी है, जिसे वो मुंबई में देवानंद के साथ शेयर करते थे। इसके अलावा किताब में उनसे जुड़े कई किस्सों को शेयर किया गया है।
58
बता दें कि दूरदर्शन पर 'रामायण' का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को आया था। हाल ही में इसके प्रसारण को 33 साल पूरे हुए हैं।
68
रामानंद सागर ने अपने करियर की शुरुआत 1932 में क्लैपर बॉय के तौर पर की थी। उस वक्त उनका सिर्फ एक ही काम था। सीन शुरू होने से पहले क्लैप बजाना। बंटवारे के बाद रामानंद सागर मुंबई आ गए। यहां उन्होंने पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में असिस्टेंट स्टेज मैनेजर के तौर पर काम किया।
78
इसके बाद रामानंद सागर ने राज कपूर की फिल्म 'बरसात' की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा। इसी के बाद उन्होंने अपनी टीवी प्रोडक्शन कंपनी खोली। सागर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत रामानंद सागर ने कई हिट फिल्में और सीरियल बनाए।
88
80 के दशक में टीवी की दुनिया तेजी से फैल रही थी। उस वक्त दूरदर्शन ही मनोरंजन का एकमात्र साधन हुआ करता था। ऐसे में रामानंद सागर समझ गए थे कि आने वाले समय में टीवी का दबदबा बढ़ेगा और यहीं से अच्छी खासी सफलता पाई जा सकती है। इसके बाद उन्होंने विक्रम बेताल जैसा शो बनाया। बाद में उन्होंने 'रामायण' का निर्माण किया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved