- Home
- Entertainment
- TV
- रश्मि देसाई ने रोते हुए सुनाई आपबीती, बोली मेरा फायदा उठाने ड्रिंक में मिला दी थी नशीली दवा
रश्मि देसाई ने रोते हुए सुनाई आपबीती, बोली मेरा फायदा उठाने ड्रिंक में मिला दी थी नशीली दवा
मुंबई. बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रही रश्मि देसाई इन दिनों इवेंट में भी नजर आ रही है। हाल ही में रश्मि ने अपनी लाइफ सी जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया। उन्होंने खुद के साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में बात की। उन्हें अपने करियर के दौरान कास्टिंग काउच जैसी चीजों का भी सामना करना पड़ा था। बता दें कि रश्मि ने कई टीवी शोज में काम किया है।
15

रश्मि देसाई ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वह ऑडिशन के लिए गई थीं तो वहां मौजूद व्यक्ति ने उनकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की कोशिश की थी, लेकिन अगले दिन उनकी मम्मी ने उस व्यक्ति की जमकर पिटाई भी की थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
रश्मि ने इंटरव्यू में बताया, "जब 13 साल पहले मैंने अपना करियर शुरू किया था तो मैं बहुत छोटी थी और नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से थी। मैं इस इंडस्ट्री में किसी को जानती भी नहीं थी। मुझे याद है कि मुझसे कहा गया था कि अगर तुमने कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया तो तुम्हें यहां काम नहीं मिलेगा।
35
रश्मि ने शख्स का नाम सूरज बताते हुए कहा कि जब पहली बार हम मिले तो उसने मुझे मेरी तैयारियों के बारे में पूछा और मुझे नहीं पता था कि उसका मतलब क्या है। मैंने उससे कहा कि मुझे इसका मतलब नहीं पता है और वो क्या कह रहा है।
45
रश्मि ने बताया- वो पहला व्यक्ति था, जिन्होंने मेरा फायदा उठाने और मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। एक दिन उन्होंने मुझे कॉल कर ऑडिशन के लिए बुलाया। मैं पहुंच गई और वहां मेरे अलावा कोई नहीं था। वहां कोई कैमरा भी नहीं था। उन्होंने मेरी ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे बेहोश करने की पूरी कोशिश की थी। वहां से मैं किसी तरह ढाई घंटे में बाहर आ पाई थी।
55
ये सारी बातें मैंने अपनी मम्मी को बताईं। अगले दिन हम उससे दोबारा मिलने गए और इस बार मेरी मां ने उसे थप्पड़ मारा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos