- Home
- Entertainment
- TV
- ये हैं रसोड़े में कुकर चढ़ाने वाली एक्ट्रेस के पति, 5 साल पहले इनसे की शादी; अब है एक बेटी की मां
ये हैं रसोड़े में कुकर चढ़ाने वाली एक्ट्रेस के पति, 5 साल पहले इनसे की शादी; अब है एक बेटी की मां
मुंबई। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले 'रसोड़े में कौन था' (Rasode mein kaun tha) वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhaana Saathiya) की एक्ट्रेस रुचा हसबनीस (Rucha Hasabnis) भी नजर आई थीं। रुचा 33 साल की हो गई हैं। 8 फरवरी, 1988 को मुंबई में जन्मीं रुचा हसबनीस ने करियर की शुरुआत 2009 में मराठी टीवी सीरिज 'चार चौघी' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2010 में शुरू हुए 'साथ निभाना साथिया' में राशि के किरदार से मिली। बता दें कि रुचा आखिरी बार 2013 में नच बलिए के सीजन 6 में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने विशाल सिंह के साथ डांस परफॉर्मेंस दी थी।

राशि यानी रुचा हसबनीस ने टीवी सीरियल को अलविदा कहने के बाद 26 जनवरी, 2015 को ब्वॉयफ्रेंड राहुल जगदाले से शादी कर ली। दोनों की शादी महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से हुई थी।
शादी के 4 साल बाद यानी दिसंबर, 2019 में रुचा मां बनीं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। रुचा ने अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज भी शेयर की थीं। वैसे, राशि का लुक अब काफी बदल चुका है।
मां बनने की खुशी में रुचा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो और उनके पति अपनी बेटी का हाथ पकड़े नजर आए थे। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, '10.12.19 को हमारी खुशियां आ गईं। यह लड़की है।'
रुचा हसबनीस ने जिस वक्त टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' छोड़ा था, उस वक्त वो काफी पॉपुलर था। हालांकि फिर भी रुचा ने अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए इसे अचानक ही छोड़ दिया था।
रुचा ने 'साथ निभाना साथिया' शो में गोपी बहू की देवरानी का किरदार निभाया था। फिलहाल रुचा हसबनीस लाइमलाइट से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।
रुचा ने विनायक गणेश वाजे कॉलेज ऑफ आर्ट, साइंस एंड कॉमर्स (केलकर कॉलेज), मुंबई से बी. कॉम किया। इसके बाद एम. कॉम उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से किया।
बता दें कि बी.कॉम करने के बाद उन्हें मुंबई में एडलवाइस कंपनी में जॉब मिल गया था, लेकिन पढ़ाई और पहले एक्टिंग असाइनमेंट के चलते उन्होंने इसे छोड़ दिया था।
अपनी सवा साल की बेटी के संग 'साथ निभाना साथिया' की राशि उर्फ रुचा हसबनीस।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।