MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Sasural Simar Ka की एक्ट्रेस Dipika Kakar पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस ने रोते हुए बयां किया दर्द

Sasural Simar Ka की एक्ट्रेस Dipika Kakar पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस ने रोते हुए बयां किया दर्द

मुंबई। टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपिका ने रोते-रोते अपना दर्द बयां किया है। दरअसल, दीपिका और शोएब (Shoaib Ibrahim) ने अपने सबसे अजीज पेट कडल को खो दिया है। दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका ने बताया कि उनके डॉगी की तबीयत पिछले एक साल से खराब थी लेकिन उसका ट्रीटमेंट चल रहा था। फिर अचानक दो दिन पहले उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और वो नहीं बचा। आखिर क्यों रो पड़े दीपिका-शोएब.. 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 21 2021, 03:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दीपिका कक्कड़ ने रोते हुए बताया- कडल अब नहीं रहा। वो पिछले काफी समय से ठीक नहीं था। उसे अस्थमा था और कैंसर भी था। उसका इलाज चल रहा था। हम उसे मुंबई के बेस्ट डॉक्टर्स के पास ले गए। लेकिन पिछले दो हफ्तों से उसकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई थी। उसे नेब्यूलाइजर भी दिया गया। 

28

इसके बाद अगले दिन हम उसे डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि अब वो ठीक नहीं हो सकता, क्योंकि उसका अस्थमा बहुत ज्यादा बढ़ गया था। बहुत सुकून के साथ उसने आखिरी रात नींद हमारे साथ ली, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद उसकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। मैं उसे डॉक्टर के पास ले गई तो उन्होंने उसे ऑक्सीजन और इंजेक्शन दिया। लेकिन उसकी तबीयत नहीं सुधरी और फिर रात 3 बजे वो हमें छोड़कर चला गया। 

38

वहीं, शोएब मलिक ने रोते हुए कहा कि पूरी मुंबई में पेट्स के लिए सिर्फ दो ही अस्पताल हैं, जो 24 घंटे खुले रहते हैं। लेकिन उसने हमें मौका ही नहीं दिया कि हम उसे कहीं और ले जाते। मैं उस दिन किचन में चिकन बना रहा था और वो मेरे आसपास ही था। वो थोड़ा पैनिक कर रहा था और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 

48

शोएब ने आगे बताया- रात को हमारा डॉक्टर से अपॉइंटमेंट था और हमें कडल को दिखाना था। डॉक्टर के पास ले जाने से पहले हम जब खाना खा रहे थे, तो वो चुपचाप घर के सभी मेंबर्स को देखता रहा। ऐसा लगा जैसे उसे कोई प्रॉब्लम ही नहीं है। खाने के बाद जब हम उसे अस्पताल ले जाने लगे तो उसे एक बार फिर अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। 

58

दीपिका और शोएब ने कहा- जिसकी जितनी जिंदगी होती है, वो उतना रहता है। लेकिन हमारे लिए अब सबसे ज्यादा कठिन ये होगा कि हम कैसे उसके बिना जीने की आदत डालते हैं। 4 दिन बाद उसका बर्थडे है। हम उसे सेलिब्रेट करते थे लेकिन इस बार..। ये कहते-कहते शोएब और दीपिका का गला भर आया और वो रो पड़े। 
 

68

दीपिका कक्कड़ ने कहा- हमें नॉर्मल होने में कुछ वक्त लगेगा, क्योंकि इस घर के हर एक कोने में उसकी यादें हैं। इसके लिए हमें आप लोगों की मदद चाहिए। क्योंकि हम धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे लेकिन उसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। उसका रिप्लेसमेंट भी कोई नहीं हो सकता। 

78

टीवी शो 'ससुराल सिमर का' (2011) के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 5 साल तक डेटिंग के बाद कपल ने एक होने का फैसला किया था। दोनों ने 22 फरवरी, 2018 को शोएब के होमटाउन मौदहा (कानपुर के पास) में शादी की थी।

88

हालांकि शादी के बाद दीपिका के धर्म बदलने को लेकर कई बातें उठी थीं, लेकिन शोएब-दीपिका ने इन बातों को कभी तवज्जो नहीं दी। दूसरी शादी के बाद दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है और उनका नाम अब फैजा है। दीपिका की ये दूसरी शादी है। दीपिका ने को-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अलगाव शोएब की वजह से आया था। दोनों जनवरी 2015 में अलग हो गए थे।
 

ये भी पढ़ें -

सहेली की संगीत सेरेमनी में Alia Bhatt ने पहना ऐसा ब्लाउज कि उड़ा मजाक, एक बोला- उर्फी जावेद बन रही हो

Aarti Chabria Birthday: पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है Akshay Kumar की ये एक्ट्रेस, 2 साल पहले बसा लिया घर
Tusshar Kapoor Birthday: तो क्या Kareena Kapoor के आशिक का रोल करते-करते सच में उन्हें चाहने लगा था ये हीरो

आखिर क्यों रात में सोने से पहले पत्नी Aishwarya Rai से माफी मांगते है Abhishek Bachchan, अजीब है वजह

बिना मेकअप और अजीबोगरीब हालत में नजर आई Malaika Arora, इधर पापा-चाची संग दिखी Karisma Kapoor

किसी को भनक लगे बिना 10 साल छोटे इस शख्स के साथ Preity Zinta ने रचाई थी शादी, अब ऐसे बनी मां

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ranveer Singh Films On OTT: ताबड़तोड एक्शन वाली रणवीर सिंह की 6 मूवी, देखें इन ओटीटी पर
Recommended image2
New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
Recommended image3
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर
Recommended image4
Pushpa Impossible के एक्टर्स के असली नाम और उम्र क्या? 'मां'-'बेटे' में सिर्फ 11 साल का अंतर!
Recommended image5
Border 2 के सनी देओल से क्यों हो रही अनुपमा की तुलना, वजह जान आप भी चौंक जाएंगे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved