- Home
- Entertainment
- TV
- शादी की दूसरी सालगिरह पर पति संग रोमांटिक हुई 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस, Kiss कर किया विश
शादी की दूसरी सालगिरह पर पति संग रोमांटिक हुई 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस, Kiss कर किया विश
मुंबई. टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलब्रेट की। इस दौरान शोएब इब्राहिम और दीपिका एक-दूसरे के साथ रोमांटिक नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे को kiss करके एनिवर्सरी विश की। एनिवर्सरी की फोटोज शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
17

पत्नी दीपिका कक्कड़ संग फोटो शेयर करने के साथ शोएब ने कैप्शन लिखा, 'अल्लाह हमें खुशी और शांति दे जैसा कि वे हमेशा करते हैं और जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ...बाकी ये तो तुम जानती ही हो कि मैं तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। हैप्पी एनिवर्सरी।'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
वहीं, दीपिका कक्कड़ ने शोएब के साथ एक टिकटॉक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वो पति के साथ केक काटती नजर आ रही हैं।
37
बता दें, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 22 फरवरी, 2018 को शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।
47
दीपिका और शोएब की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। इस शो में दीपिका ने सिमर और शोएब ने प्रेम का रोल प्ले किया था। ये दोनों ही किरदार सीरियल के लीड कैरेक्टर्स थे।
57
इस शो के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आखिर में 2018 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। फैंस ने उनकी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन जोड़ी काफी पसंद किया है।
67
दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 की विनर रह चुकी हैं। वहीं, इन दिनों वो टीवी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं।
77
दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने रॉनाक मेहता से 2013 में की थी। इनकी शादी दो साल भी नहीं टिक पाई थी और 2015 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos