MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • सिद्धार्थ शुक्ला की ये थी आखिरी पोस्ट, राखी पर भांजी के साथ शेयर की थी खूबसूरत PHOTO

सिद्धार्थ शुक्ला की ये थी आखिरी पोस्ट, राखी पर भांजी के साथ शेयर की थी खूबसूरत PHOTO

मुंबई। बिग बॉस 13 के विनर और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई शॉक्ड है। सिद्धार्थ ने 24 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 2 दिन दिन पहले रक्षाबंधन के दिन अपनी भांजी के साथ एक खूबसूरत-सी फोटो शेयर की थी।  

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 02 2021, 12:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा- सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिल से शुक्रिया। आप अपनी जान को जोखिम में डालकर अनगिनत घंटे काम करते हैं और उन मरीजों को आराम पहुंचाते हैं, जो अपनी फैमिली के साथ नहीं हो सकते। आप वाकई में सबसे बहादुर हैं।

28

सिद्धार्थ शुक्ला ने आगे लिखा- फ्रंटलाइन में काम करना इतना आसान नहीं होता है लेकिन हम आपके प्रयासों की तारीफ करते हैं। #MumbaiDiariesOnPrime इन सुपर हीरो के लिए सफेद टोपी, नर्सिंग स्टाफ और उनके अनगिनत बलिदानों के लिए एक श्रद्धांजलि है। 

38

इससे पहले 22 अगस्त यानी रक्षाबंधन वाले दिन सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी भांजी के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सिद्धार्थ भांजी को गोद में लिए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी भांजी भी क्यूट स्माइल देती दिख रही हैं। 
 

48

सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली में उनकी मां के अलावा दो बहने हैं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी पर उन्होंने ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ सीरियल से डेब्यू किया था। 

58

बाद में सिद्धार्थ शुक्ला ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आए। हालांकि उन्हें सही पहचान ‘बालिका वधू’ से मिली। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी।

68

सिद्धार्थ शुक्ला ‘झलक दिखला जा 6‘,‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 7', ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए। उन्होंने 2014 में करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

78

बता दें कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस जोड़ी को सिडनाज के नाम से जाना जाता है। दोनों ने कुछ महीनों पहले गोवा में एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया था। दोनों अक्सर कहीं न कहीं साथ दिख ही जाते थे। 

88

बिग बॉस सीजन 13 में विनर की ट्रॉफी के साथ सिद्धार्थ शुक्ला। बता दें कि सिद्धार्थ उस सीजन के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक थे। सिद्धार्थ को आम जनता के साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पसंद करते थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें
Recommended image2
KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age
Recommended image3
Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Recommended image4
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार
Recommended image5
Ranveer Singh Films On OTT: ताबड़तोड एक्शन वाली रणवीर सिंह की 6 मूवी, देखें इन ओटीटी पर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved