- Home
- Entertainment
- TV
- रामायण के लक्ष्मण ने किया खुलासा, बताया उन्हें अपना छठा बेटा क्यों मानते थे रामानंद सागर
रामायण के लक्ष्मण ने किया खुलासा, बताया उन्हें अपना छठा बेटा क्यों मानते थे रामानंद सागर
मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की है। पहले इसे 21 दिनों के 14 अप्रैल तक लागू किया था अब इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। ऐसे में लोगों की मांग पर दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण को टेलीकास्ट किया गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर रामायण खूब ट्रैंड करता है। अब रामायण में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी ने बताया कि जो गुस्सा लोग टीवी पर देखा करते थे वो रामानंद सागर दिलाते थे, जिससे परफेक्ट शॉट आता था।

रामायण की शूटिंग के दौरान के किस्से चर्चा में हैं। इसके सेट पर परिवार जैसा माहौल रहता था, लेकिन रामानंद सागर और सुनील लहरी के बीच खट्टा मीठ रिश्ता था।
रामानंद सागर संग अपने रिश्ते पर बोलते हुए एक इंटरव्यू में सुनील लहरी ने खुलासा किया था कि दोनों के बीच लव रिलेशनशिप था। इसी वजह से रामानंद सागर उन्हें अपना छठा बेटा कहते थे।
सुनील लहरी ने कहा था कि रामानंद सागर शूटिंग में इतना डूब जाते थे कि वे लंच ब्रेक भी भूल जाते थे। सभी यंग थे। अपना खाना समय पर खाया करते थे। इसलिए ऐसा ना होने पर सुनील को गुस्सा आ जाता था।
सुनील कहते हैं कि तभी रामानंद सागर उनके गुस्से का इस्तेमाल करते थे और इसे शूट के वक्त अच्छे से भुनाते थे। हमारे लव-हेट रिलेशनशिप की वजह से वो एक्टर को अपना छठा बेटा कहते थे।
लॉकडाउन में दूरदर्शन ने प्राइवेट चैनलों को पछाड़ दिया है। दूरदर्शन इन दिनों नंबर वन चैनल बना हुआ है। इसी के साथ पुराने शोज की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए दूरदर्शन ने डीडी रेट्रो नाम का नया चैनल भी लॉन्च किया है।
पिछले हफ्ते की बार्क रेटिंग के मुताबिक, दूरदर्शन की व्यूअरशिप में 1 हफ्ते में बहुत बड़ी बढ़त देखने को मिली। व्यूअरशिप में 650% से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई।
इसके साथ ही रामायण और महाभारत के री-टेलीकास्ट को पहले हफ्ते में 100 मिलियन व्यूअरशिप हासिल हुई, जो कि अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है।
फोटो सोर्स- गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।