- Home
- Entertainment
- TV
- 3 महीने बाद फिर से एक हुए सुष्मिता सेन के भइया-भाभी, रह रहे थे अलग, कहा-'साथ हैं, मजबूत हैं!'
3 महीने बाद फिर से एक हुए सुष्मिता सेन के भइया-भाभी, रह रहे थे अलग, कहा-'साथ हैं, मजबूत हैं!'
मुंबई. सुष्मिता सेन के भाई के राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू आसोपा की जिंदगी में बीते करीब 3 महीने से भूचाल आया हुआ था, जो कि अब ऐसा लग रहा है कि वो थम गया है। पिछले तीन महीने से दोनों ही एक-दूसरे अलग रह रहे थे, लेकिन अब वो एक बार फिर से एक हो गए हैं और राजीव सेन दिल्ली से मुंबई पत्नी चारु के पास आ गए हैं।

दरअसल, राजीव और चारु दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है और इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'दोनों अब साथ हैं और पहले से ज्यादा मजबूत रिश्ते की ओर हैं।'
राजीव सेन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'एकसाथ मजबूत, मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं।' इस पर चारु ने कमेंट किया, 'और मैं अपने पति को प्यार करती हूं।'
वहीं, चारु ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा, 'तुम्हें बहुत ज्यादा मिस किया।' इस पर राजीव सेन ने कमेंट किया, 'मैंने तुम्हें ज्यादा मिस किया।'
बीते 3 महीने से चारु और राजीव के बीच खूब तनातनी देखने को मिली। दोनों ने पहले इंस्टाग्राम से शादी और सगाई की फोटोज डिलीट कीं और फिर देर-सवेर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू कर दिया। दोनों के बीच कंपेटिबिलीटी को लेकर इश्यूज सामने आए और यहां तक कहा गया कि यह रिश्ता अब टूटने वाला है, लेकिन अच्छी बात है कि अब दोनों साथ हैं।
बता दें कि पत्नी चारु असोपा संग रिश्तों में तनाव आने के बाद राजीव सेन 3 महीने पहले दिल्ली चले गए थे। दोनों ने 7 जून को शादी की सालगिरह पर भी एक-दूसरे को विश नहीं किया था।
इसके बाद राजीव ने चारु के लिए कहा कि कोई उनका ब्रेनवॉश कर रहा है। जबकि चारु ने कहा कि कोई उनका ब्रेनवॉश नहीं कर रहा और वह खुद अपने फैसले ले सकती हैं।
हालांकि, गणेश चतुर्थी के मौके पर ही यह साफ हो गया था कि रिश्तों में जमी बर्फ अब पिघलने लगी है। तब चारु की तस्वीर पर राजीव सेन ने कमेंट किया था, 'पति तुम्हारे पास आ रहा है, जल्दी से।' बता दें, राजीव और चारु ने 7 जून 2019 को गोवा में शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।