- Home
- Entertainment
- TV
- 8 महीने के बेटे के साथ तारक मेहता..की एक्ट्रेस ने की बप्पा की आरती, मम्मी के साथ लाडले ने दिए पोज
8 महीने के बेटे के साथ तारक मेहता..की एक्ट्रेस ने की बप्पा की आरती, मम्मी के साथ लाडले ने दिए पोज
मुंबई. देशभर में कोरोना के खतरे के बीच आमजनों की तरह ही टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी गणेश उत्सव मना रहे हैं। कई सेलेब्स ने अपने-अपने घरों में गणपति की स्ठापना की है। इसी बीच टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा ने भी अपने 8 महीने के बेटे के साथ बप्पा की पूजा की। उन्होंने अपने घर में गणपति की स्थापना की है। इसी से जुड़े कई फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इन फोटोज में मां-बेटे की बॉन्डिंग देखने लायक है।

प्रिया ने बेटे के साथ वाली फोटोज शेयर कैप्शन लिखा- हैप्पी गणेश चतुर्थी। बेटे अरदास के साथ बप्पा की आरती करने के बाद पोज देती नजर आई। साथ में पति भी मौजूद थे।
प्रिया ने इस मौके व्हाइट कलर का सूट और रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया था। वहीं, बेटा चैक की शर्ट में नजर आया। उन्होंने बेटे को मोदक भी खिलाया।
प्रिया ने बेटे अरदार और पति के साथ पोज भी दिए।
27 नवंबर को प्रिया ने बेटा होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। प्रिया ने उस दौरान बेटे की फोटोज शेयर करते हुए लिखा था- हमारे घर में एक और सदस्य आ गया है। बेटा हुआ है। हम बहुत खुश हैं।
आपको बता दें कि प्रिया शादी के 8 साल बाद मां बनी है। वे एक पल के लिए भी बेटे को अपनी नजरों से दूर करना चाहती है।
बता दें कि शो के सेट पर ही प्रिया और मालव की एक दूसरे से दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा।
दोनों ने 19 नवबंर 2011 में शादी की थी।
प्रिया आहूजा अब तक हॉन्टेड नाइट्स और छज्जे-छज्जे का प्यार जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।
हाल ही में प्रिया ने बेटे अरदास के 8 महीने पूरे होने पर बर्थडे मनाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।