- Home
- Entertainment
- TV
- क्या कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को फिर से साथ ला पाएंगे सलमान, सुलझ पाएगा 2 साल पुराना झगड़ा?
क्या कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को फिर से साथ ला पाएंगे सलमान, सुलझ पाएगा 2 साल पुराना झगड़ा?
मुंबई. टीवी का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' छोटे पर्दे का सबसे बड़ा शो है। सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। ना सिर्फ कॉमेडियन कपिल शर्मा बल्कि शो का हर किरदार लोगों को दिल जीतने में कामयाब हो चुका है। कपिल के साथ कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चटर्जी और चंदन जब भी स्टेज पर आते हैं तो महफिल बना देते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद एक स्टार को शो में हमेशा मिस किया जाता है। जी हां हम सुनील ग्रोवर की बात कर रहे हैं।

कपिल से झगड़े के बाद भले ही सुनील ने ये शो छोड़ दिया हो, लेकिन लोग अब भी उनका निभाया हुआ किरदार ‘गुत्थी’ और ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ नहीं भूले हैं। अक्सर ही दर्शक सुनील को शो में वापस देखने की डिमांड करते रहते हैं।
ऐसे में अब फैंस की ये डिमांड पूरी होने वाली है, क्योंकि सालों बाद सुनील फिर से कपिल के साथ एक मंच पर वापस आने वाले हैं। एक वेबसाइट की खबर की मानें तो सलमान खान सुनील और कपिल के बीच लड़ाई सुलझाने में लगे हुए हैं।
सलमान की सुनील के साथ अच्छी बॉन्डिंग है, इसलिए शो के प्रोड्यूसर होने के नाते वो चाहते हैं कि कॉमेडिन फिर से शो में कमबैक करें। मेकर्स भी सुनील को फिर से वापस बुलाने के लिए मेहनत करने में लगे हुए हैं। अब देखना ये होगा कि सुनील क्या फैसला लेंगे? और सलमान की मेहनत सफल हो पाती है या नहीं।
मालूम हो कि करीब दो साल पहले कपिल और सुनील के बीच फ्लाइट में एक झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। कपिल ने बाद में उनसे बहुत माफी मांगी थी और मनाने की कोशिश की थी।
लेकिन सुनील नहीं माने थे। हालांकि, संयोग से दोनों की ऑफ स्क्रीन कई बार मुलाकातें हुईं, दोनों ने बीच-बीच में एक दूसरे के शुभकामनाएं भी दीं, लेकिन साथ फिर काम नहीं किया।
अब अगर ये खबर सही साबित होती है कि सलमान खान दोनों को एक बार फिर साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं तो दर्शक जल्द सुनील और कपिल को फिर से साथ देखेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।