कपिल शर्मा शो की 'चिंगारी' ने पति के साथ किया लिपलॉक, काम से दूर कर रहीं ये काम
मुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' में चिंगारी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस रोशेल राव इन दिनों कॉमेडी करती हुई नहीं दिखाई दे रही हैं। दरअसल, वो इन दिनों पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। कपिल शर्मा ने अपनी टीम को एक नई पहचान दिलाई है। उन्हीं में से एक रोशेल राव भी हैं।
17

रोशेल राव ने पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पति के साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रही हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
एक फोटो में रोशेल पति कैथ सेकुरा के साथ लिपलॉक करती भी दिखाई दे रही हैं। दोनों ये सारी फोटोज काफी प्यारे हैं। इन्हें देखने के बाद साफ तौर से पता चल रहा है कि दोनों साथ काफी शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं।
37
बता दें, रोशेल और कैथ ने 3 मार्च, 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने गुपचुप तरीके शादी की थी, इनकी शादी में बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी नहीं आए थे।
47
दरअसल, रोशेल और कैथ बिग बॉस 9 का हिस्सा रह चुके हैं। शो में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी।
57
दोनों ने तमिलनाडु के महाबलिपुरम में बीच वेडिंग की। दरअसल, रोशेल हमेशा से बीच पर शादी करना चाहती थीं और कीथ ने उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी की थी। शादी की कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
67
शादी हो जाने के दो दिन बाद रोशेल ने ही इंस्टाग्राम पर अपनी शादी को लेकर खुलासा किया था कि उन्होंने लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था फिर शादी के बंधन में बंधे थे।
77
बता दें, रोशेल साल 2012 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा वो 'झलक दिखला जा' और 'बिग बॉस' जैसे शो में काम कर चुकी हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी की नर्स बनकर भी वो नजर आई थीं। दूसरी तरफ वीजे, मॉडल और एक्टर कीथ भी टीवी शो 'लव का है इंतजार' में नजर आ चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos