- Home
- Entertainment
- TV
- Fact Check: महाभारत में भीष्म पितामह के बगल में कूलर नहीं कुछ और, जानें क्या है हकीकत
Fact Check: महाभारत में भीष्म पितामह के बगल में कूलर नहीं कुछ और, जानें क्या है हकीकत
मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर इन दिनों महाभारत दिखाई जा रही है। इस सीरियल को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिल रही है। इसी बीच, महाभारत का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीन के दौरान भीष्म पितामह के पीछे एक कूलर नजर आ रहा है। इस सीन को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग खूब मजे ले रहे हैं, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है। दरअसल, भीष्म पितामह के पीछे जिस चीज को लोग कूलर बता रहे हैं, वो कूलर नहीं बल्कि कुछ और है।

सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर कर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। हालांकि सीन में जिसे लोग कूलर समझ रहे हैं, वो कूलर नहीं बल्कि एक पिलर है, जिसका डिजाइन कूलर की तरह नजर आ रहा है।
दरअसल, महाभारत के उस सीन को बेहद गौर से देखने पर आपको पता चलेगा कि लोग जिसे कूलर समझ रहे हैं दरअसल वह राज दरबार के पिलर का डिजाइन है। साथ ही जब इसी सीन को दूसरे एंगल से देखते हैं तो वह साफतौर पर पिलर नजर आता है।
'महाभारत' के सीन में कूलर दिख जाने पर लोगों ने खूब मीम बना डाले हैं। इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर फनी रिएक्ट भी कर रहे हैं।
एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा- भीष्म पिताह एयर कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं एक और शख्स कहता है- कूलर का आविष्कार 1951 में हुआ था। लो भीष्म पितामाह सोच रहे हैं कि अपुन हिच भगवान है।
एक शख्स ने मजे लेते हुए लिखा कि ये दिव्य कूलर है। एक यूजर ने लिखा- हां तो भीष्म पितामह गर्मी से क्यों मरें?
वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो यह कह रहे हैं कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। ये पिलर का डिजाइन है ना कि कूलर है।
बता दें कि बीआर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत का पहला प्रसारण 2 अक्टूबर, 1988 से शुरू हुआ था, जो कि 24 जून, 1990 तक चला था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।