- Home
- Entertainment
- TV
- कभी बच्ची का जन्मदिन मनाने के लिए नहीं थे इस एक्टर के पास पैसे, आज बॉलीवुड और टीवी में हैं जाना माना नाम
कभी बच्ची का जन्मदिन मनाने के लिए नहीं थे इस एक्टर के पास पैसे, आज बॉलीवुड और टीवी में हैं जाना माना नाम
टेलीविजन डेस्क: फिल्मों में जिस तरह राम लखन की जोड़ी फेमस हैं ठीक उसी तरह टेलीविजन की दुनिया में रोहित और रोनित रॉय की जोड़ी बहुत मशहूर हैं। रोहित रॉय (Rohit Roy) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित रॉय की पर्सनालिटी को देखकर भला कौन कहता है कि वह 50 प्लस उम्र के हो चुके हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1968 को नागपुर में हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं उनकी कुछ ऐसी ही तस्वीरें जिनमें उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

रोहित ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 1994 में आए सीरियल जज्बात से की थी। इसके साथ ही वे कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
टीवी की दुनिया में रोहित जाना माना नाम हैं। उन्होंने 'स्वाभिमान', 'वारिस', 'रिश्ते', 'कुसुम', 'किस देश में निकला होगा चांद', 'हिटलर दीदी', 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' की जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम किया हैं। हाल ही में रोहित सीरियल 'संजीवनी' में भी काम किया था।
टेलीविजन के साथ - साथ रोहित कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। फिल्म काबिल में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। रोहित फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल का सफर पूरा कर चुके हैं।
रोहित की लाइफ में उनके बड़े भाई रोनित रॉय के लिए खास जगह हैं। दोनों भाई एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दोनों में साथ में रितिक रोशन स्टारर काबिल फिल्म की थी।
रोहित की पत्नी मानसी जोशी रॉय भी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वे बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी की बहन हैं। दोनों की शादी को 21 साल हो गए है।
लॉकडाउन के दौरान रोहित ने अपनी जिंदगी से जुडा एक सच सबके साथ शेयर किया था और कहा था कि मेरी जिंदगी में तो ऐसा लॉकडाउन कई बार आया जब मेरे पास काम नहीं रहा। उन्होंने बताया कि मैंने तो ऐसा समय भी देखा है जब पूरे साल भर मेरे पास काम नहीं था और मैं अपनी बच्ची की जन्मदिन मनाने में भी असमर्थ था।
रोहित रॉय की जिंदगी में भले की कितने उतार - चढ़ाव क्यों ना आए हो पर वो एक सफल अभिनेता और एक शानदार इंसान हैं।
रोहित रॉय ने हाल ही में अपनी पत्नी मानसी जोशी के साथ अपने नए शो लॉकडाउन इन लव की शूटिंग की और आजकल वह लॉकडाउन इन लव का प्रमोशन कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।