MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Janmashtami 2022: 7 एक्टर जिन्हें कृष्ण के किरदार से मिली घर-घर पहचान, एक को तो भगवान मान पूजते हैं लोग

Janmashtami 2022: 7 एक्टर जिन्हें कृष्ण के किरदार से मिली घर-घर पहचान, एक को तो भगवान मान पूजते हैं लोग

मुंबई। जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार 19 अगस्त को देश-दुनिया में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भारत में इस बार जगह-जगह दही हांडी और कृष्ण लीला आयोजित की जा रही है। बता दें कि ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने टीवी और फिल्मों में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया है। यहां तक कि लोग इनसे इतने प्रभावित हुए कि रील लाइफ में कृष्ण बने इन कलाकारों को लोग आज भी भगवान की तरह पूजते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर हम बता रहे हैं टीवी और फिल्मों में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले ऐसे ही 7 कलाकारों के बारे में।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 19 2022, 06:55 PM IST| Updated : Aug 21 2022, 11:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

धृति भाटिया : 
सीरियल : जय श्री कृष्ण 

जब भी कृष्ण भगवान के नटखट अवतार की चर्चा होती है तो दिमाग में धृति भाटिया का चेहरा ही सामने आता है। टीवी शो 'जय श्री कृष्णा' में कृष्ण के रोल में आने वाला यह नटखट बच्चा एक लड़की थी। रातोंरात इस किरदार ने धृति को पॉपुलर बनाया। धृति ने 'माता की चौकी' में छोटी दुर्गा का रोल भी किया है। धृति बबली के किरदार में टीवी सीरियल 'प्यार को क्या नाम दूं' में भी नजर आ चुकी हैं।

27

स्वप्निल जोशी : 
सीरियल : कृष्णा 

रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी सीरियल 'कृष्णा' में कान्हा का रोल निभाने वाले स्वप्निल जोशी जो जितनी पॉपुलैरिटी इस किरदार से मिली, उतनी किसी से नहीं। स्वप्निल ने 'उत्तर रामायण' में 9 साल की उम्र में 'कुश' का रोल भी किया था। स्वप्निल ने 2005 में डेंटिस्ट अपर्णा जोशी से शादी की। यह उनकी लव मैरिज थी, लेकिन रिश्ता 4 साल ही चला और साल 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2011 में लीना आराध्ये से शादी की। लीना डेंटिस्ट हैं।

37

सर्वदमन डी बनर्जी 
सीरियल : कृष्णा 

टीवी सीरियल 'कृष्णा' में कृष्ण की भूमिका में नजर आए सर्वदमन बनर्जी को लोग रियल लाइफ में भी कृष्ण समझने लगे थे। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में जन्मे सर्वदमन ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से ग्रैजुएशन किया है। सर्वदमन अब ऋषिकेश में एक एनजीओ में बच्चों को मेडिटेशन सिखाते हैं। बता दें कि सर्वदमान ने 1983 में आई फिल्म 'आदि शंकराचार्य' में भी कृष्ण का रोल किया था। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। 

47

नीतिश भारद्वाज 
सीरियल : महाभारत

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में नितीश भारद्वाज ने 'कृष्ण' का रोल निभाया था।  इसके बाद उन्होंने विष्णु पुराण और रामायण में भी काम किया। बेहद कम लोगों को ही पता है कि नीतिश भारद्वाज एक्टर होने के साथ ही वेटेरनरी सर्जन भी हैं। उन्होंने बीजेपी की तरफ से जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा। नीतिश भारद्वाज ने दो शादियां की हैं। उनके दो बच्चे हैं, जो उनकी पूर्व पत्नी मोनिशा पाटिल के साथ ही रहते हैं। नितीश ने दूसरी शादी मप्र कैडर की आईएएस स्मिता गाटे से की। हालांकि, उनका तलाक हो चुका है। 

57

सौरभ पांडे 
सीरियल : सूर्यपुत्र कर्ण 

पॉपुलर टीवी सीरियल ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में श्रीकृष्ण का रोल निभा चुके सौरभ पांडे ने फिक्शन शो 'जिया जले' से डेब्यू किया था। पहले यह रोल हिमांशु सोनी को करना था, लेकिन कुछ वजहों से उन्होंने यह किरदार निभाने से मना कर दिया। इसके बाद ये रोल सौरभ पांडे को मिला। 

67

सौरभ राज जैन : 
सीरियल : महाभारत, 2013

दिल्ली के रहने वाले सौरभ राज जैन इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। सौरभ ने सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी पुणे से एमबीए किया है। सौरभ फुटबॉल के दीवाने हैं और टीवी सीरियल 'महाभारत' से पहले 'कसम से', 'यहां मैं घर-घर खेली', 'परिचय', 'देवों के देव महादेव' और 'उतरन' में नजर आ चुके हैं। सौरभ फिल्म 'कर्मा' में भी एक किरदार अदा कर चुके हैं। 2013 में बने सीरियल 'महाभारत' में सौरभ राज जैन कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे। 

77

एनटी रामाराव 
कई फिल्मों में निभाया श्रीकृष्ण का किरदार 

जूनियर एनटीआर के दादा और तेलुगु के बड़े एक्टर एनटी रामाराव ने 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया। उन्होंने 1962 में आई 'श्रीकृष्णार्जुनयुद्धम', 1964 में आई तमिल फिल्म 'कर्नन' और 1977 में आई 'दानवीर सूर्य कर्ण' जैसी फिल्मों में कृष्ण का रोल किया। फिल्मों में करियर के बाद एनटी रामाराव ने पॉलिटिक्स में एंट्री ली और 1982 में तेलुगुदेशम पार्टी बनाई। 1983 में वो पहली बार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1968 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। 

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
जन्माष्टमी
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved