- Home
- Entertainment
- TV
- शादी के 7 साल बाद मां बनी TV की नागिन ने जन्म के 12 दिन बाद दिखाया बेटे का चेहरे, ये रखा है नाम
शादी के 7 साल बाद मां बनी TV की नागिन ने जन्म के 12 दिन बाद दिखाया बेटे का चेहरे, ये रखा है नाम
मुंबई. टीवी की नागिन के नाम से फेमस अनीता हसनंदानी (anita hasanandani) ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के 12 दिन बाद उन्होंने अपने लाडले का चेहरा दिखाया है। इतना ही नहीं अनीता ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है इस बात का भी खुलासा बकायदा इंस्टाग्राम पर किया है। बता दें कि अनीता ने अपने बेटे का नाम आरव रखा है। अनीता ने पति रोहित रेड्डी (rohit reddy) के साथ वाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनीता के बेबी बंप पर बम बना नजर आ रहा है, जिसे रोहित जलाते हैं और वो बम फट जाता है, जिसके बाद अनीता और रोहित आरव को गोद में लिए नजर आते हैं। इस वीडियो को शेयर कर अनीता ने लिखा- और हमारा बेटा आरव आ चुका है। रोहित ने भी यहीं वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

रोहित ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया फैंस के साथ टीवी सेलेब्स के कमेंट आने लगे। दोनों के पोस्ट पर मौनी रॉय, हिना खान, अंकिता लोखंडे, सुरभि ज्योति, करणवीर बोहरा, किश्वर मर्चेंट, राज कुंद्रा, रुसलान मुमताज और अंकिता भार्गव ने कमेंट किया और बधाई दी।
अक्टूबर 2020 में अनीता ने पति संग फैंस को यह जानकारी दी कि वो मां बनने वाली हैं। यह पहली बार था जब अनीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। अनीता ने प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ फोटोशूट भी करवाए थे, जिसके फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे।
आपको बता दें कि अनीता शादी के 7 साल बाद प्रेग्नेंट हुई हैं। अनीता ने 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी।
इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं।
रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कपल ने शादी कर ली।
आपको बता दें कि टीवी की ड्रामा क्वीन के नाम से फेसम एकता कपूर ने अपनी एक्ट्रेस अनीता की गोद भराई पर ग्रैंड पार्टी दी थी। इस पार्टी में अनीता पीले रंग की गाउन पहन पति के साथ पहुंची थी।
अनीता के करियर की बात करें तो वो फिल्मों से लेकर कई टीवी शोज तक में काम कर चुकी हैं। हालांकि, अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई पॉपुलर शो किए हैं, जिनमें कभी सौतन कभी सहेली, कोई अपना सा, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन, ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, नागिन-3 और नागिन 4 में काम किया है
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।