- Home
- Entertianment
- TV
- शादी के 7 साल बाद मां बनने जा रही इस TV एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज, बताया कैसे छुपाई सभी से अपनी प्रेग्नेंसी
शादी के 7 साल बाद मां बनने जा रही इस TV एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज, बताया कैसे छुपाई सभी से अपनी प्रेग्नेंसी
मुंबई. पॉपुलर टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' (Ye hai mohabbatein) में शगुन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) मां बनने वाली हैं। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो दो से तीन होने जा रहे हैं। वीडियो में अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि अनीता शादी के 7 साल बाद प्रेग्नेंट हुई है। हालांकि, उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें मकई बार सोशल मीडिया पर उड़ी, लेकिन उन्होंने हर बार इसे अफवाह बतातक टाल दिया। अनीता ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जल्द ही एक बेबी प्लान करेंगी। हाल ही में अनीता ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।
| Published : Oct 13 2020, 04:04 PM IST / Updated: Oct 17 2020, 10:26 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अब अनीता और उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। हाल ही में उन्होंने बताया कि दुनिया की नजरों से उन्होंने अब तक कैसे अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाया था।
अनीता ने इंस्टाग्राम पर अपनी चार फोटो शेयर की। इसके जरिए उन्होंने लोगों को बताया कि कैसे उन्होंने अपने कपड़ों के सिलेक्शन के जरिए दुनिया से अब तक अपने प्रेग्नेंसी को छुपाया था। कफ्तान ड्रेस एक ऐसी ही ड्रेस है, जिसकी मदद से अनीता इसे संभव कर पाईं।
एक अन्य फोटो में अनीता नाइट सूट में दिखाई दे रही हैं। ये लूज नाइट सूट उनके बेबी बंप को हाईलाइट होने से बचाता रहा। इससे उनके प्रेग्नेंट होने की बात को कन्फर्म करना भी मुश्किल ही रहा।
अनीता की ओवरसाइज्ड शर्ट ने भी उनकी काफी मदद की। इस शर्ट में जहां लोग उनके लुक के कायल रहे। इसको कैरी करके उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी को छिपाए रखा।
आपको बता दे कि गणेशोत्सव के दौरान ये कयास लगाए जा रहे थे कि अनीता मां बनने वाली हैं, लेकिन इस खबर के लेकर उन्होंने कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की थी। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- चार बार मैं अपना बेबी बंप छुपाने में कामयाब रही और आप सभी को बेवकूफ बनाया।
अनीता और रोहित रेड्डी की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। दरसअल, दोनों एक ही जिम में वर्कआउट के लिए जाते थे। अनीता पहली बार उनसे यहीं मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कपल ने साथ में पब पार्टीज में जाना शुरू कर दिया।
कुछ ही टाइम बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनीता ने 14 अक्टूबर 2013 को अपने तेलुगु ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली। रोहित रेड्डी बिजनेसमैन हैं। अनीता और रोहित की जोड़ी टीवी वर्ल्ड में काफी फेमस है। दोनों ने नच बलिए के पिछले सीजन में पार्टिसिपेट किया था।
अनीता और रोहित अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही है। इस मोमेंट का वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि अनीता 39 साल की हैं। उन्होंने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। अनीता ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'ये है मोहब्बतें' जैसी टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।