- Home
- Entertainment
- TV
- जब इस शख्स की गर्दन पर 'ये रिश्ता...' की एक्ट्रेस ने तानी तलवार, पहाड़ी लिबाज में दिखी राजकुमारी
जब इस शख्स की गर्दन पर 'ये रिश्ता...' की एक्ट्रेस ने तानी तलवार, पहाड़ी लिबाज में दिखी राजकुमारी
मुंबई. टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पति और को-एक्टर के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वो पहाड़ों की वादियों का पति और दोस्त के आनंद ले रही हैं। इसमें उनका पहाड़ी स्टाइल भी देखने के लिए मिल रहा है। उन्होंने पहाड़ी लिबाज पहन रखा है। इसके साथ ही एक फोटो में एक्ट्रेस ने एक्टर अमे मेहता की गर्दन पर तलवार तान रखी है, लेकिन वो जरा भी डरे सहमे से नहीं नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा कैप्शन...

मोहिना कुमारी ने अमे मेहता और पति के साथ फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'तुम्हें हमारे साथ देखना बहुत खुशनसीब मानती हूं। पहले से ही आपको बहुत याद किया...गैंग के साथ देखने का अब और इंतजार नहीं कर सकती। मजे के लिए धन्यवाद।'
बता दें, लॉकडाउन के बाद पिछले कुछ दिनों से मोहिना कुमार पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वो इन दिनों मसूरी में छुट्टियां इन्जॉय कर रही हैं। मोहिना ने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे पिछले साल अक्टूबर में लिए थे।
शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई थीं। मोहिना के वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। बता दें कि मोहिना सिंह और सुयश रावत की शादी 14 अक्टूबर, 2019 को हुई थी।
मोहिना रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने 8 फरवरी, 2019 को गोवा में सुयश के साथ सीक्रेट सगाई की थी। शादी करने से पहले ही मोहिना कुमारी ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह अब टीवी के किसी शो में काम नहीं करेंगी।
ये बात अलग है कि फैंस अब भी मोहिना के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। टीवी सीरियल में आने से पहले 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 (2012) में आई थीं। उन्होंने घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडीशन दिया था। रीवा की रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करने वाली मोहिना एक ट्रेंड डांसर हैं और एक्ट्रेस के साथ कोरियोग्राफर भी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।