- Home
- Entertainment
- TV
- शादी के दो साल में ही दूसरी बार मां बनी ये TV एक्ट्रेस, सालभर पहले दिया था बेटी को जन्म
शादी के दो साल में ही दूसरी बार मां बनी ये TV एक्ट्रेस, सालभर पहले दिया था बेटी को जन्म
मुंबई. एमी जैक्सन, ब्रूना अब्दुल्ला, माही विज, जैसी बॉलीवुड और टीवी की कई एक्ट्रेस हैं जो हाल ही में मां बनी हैं। इसमें अब 'कयामत' और 'गंगा' जैसे टीवी सीरियलों से घर-घर में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस पंछी बोरा का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने ये खुशखबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की और नन्हें से बेटे संग अपनी एक फोटो शेयर की। दोनों इस तस्वीर में बहुत प्यारे लग रहे हैं।
14

पंछी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "रयान माय लिटिल बेबी"। उन्होंने बेटे का नाम रयान रखा है। फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर काफी कमेंट किए हैं। कोई इस नन्हीं सी जान का दुनिया में स्वागत कर रहा है तो कोई उसके नाम की तारिफ कर रहा है।
24
पंछी असम से हैं। उनकी शादी जय पतंगिया से हुई थी। दोनों ने फरवरी 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे और फरवरी 2018 में उनकी बेटी रियाना का जन्म हुआ था।
34
पंछी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं वे बेटी रियाना के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को उम्मीद है कि वे बेटे रयान की भी प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहेंगी।
44
पंछी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म '22 यार्ड्स' में बरूण सोबती के साथ दिखाई दी थीं। पंछी 'गंगा', 'क्या मस्त है जिंदगी' 'कयामत' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं और उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos