MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • मांग टीका और फ्लोरल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी ये है मोहब्बतें की इशिता, पति संग कराया फोटोशूट

मांग टीका और फ्लोरल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी ये है मोहब्बतें की इशिता, पति संग कराया फोटोशूट

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच 'ये है मोहब्बतें' की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी ने एक फोटोशूट कराया है। इसमें वो पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही हैं। फोटोशूट में दिव्यांका फ्लोरल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही मांग टीका और कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के पास खूबसूरत लहंगों का अच्छा खासा कलेक्शन है। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने ये बात भी कही है कि उन्हें सबसे ज्यादा कम्फर्ट लहंगों में ही मिलता है।वहीं पति विवेक दहिया भी सूट में नजर आए। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 12 2020, 02:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' (2015) में काम कर रही थीं। इसी दौरान को-स्टार विवेक दहिया से उनकी नजदीकियां बढ़ीं।
29
धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। लगभग एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्यांका और विवेक दहिया ने 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में शादी की थी।
39
दोनों की शादी के सभी फंक्शन भोपाल में हुए, जिसके बाद दिव्यंका अपने सुसराल चंडीगढ़ गई, जहां शादी का रिसेप्शन हुआ था।
49
दिव्यंका ने अपने करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से की थी। कम ही लोग जानते हैं कि दिव्यांका 2003 में मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
59
दिव्यांका ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (2006) के जरिए छोटे परदे पर कदम रखा। जिसके बाद वे अब तक कई सीरियल कर चुकीं हैं।
69
दिव्यंका का जन्म भोपाल में हुआ। उन्होंने यहीं के नूतन कॉलेज से पढ़ाई की है। भोपाल राइफल एकेडमी से राइफल शूटिंग का कोर्स भी किया है।
79
वहीं उनके पति विवेक दहिया को 'ये है आशिकी' और 'एक वीर की अरदास वीरा' में भी देखा जा चुका है। इसके साथ ही वो 'ये है मोहब्बतें' के साथ-साथ 'कवच : काली शक्तियों' में भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।
89
दिव्यांका अब तक कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वो ये है मोहब्बतें के स्पिन ऑफ सीरियल 'ये है चाहतें' में काम कर रही हैं।
99
दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ नच बलिए सीजन 9 में भी नजर आ चुकी हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved