मधुबाला की एक्ट्रेस वेडिंग एनिवर्सरी पर हुई रोमांटिक, पति को kiss कर किया विश
मुंबई. टीवी सीरियल 'मधुबाला' की एक्ट्रेस दृष्टि धामी आज यानी की शनिवार 21 फरवरी को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पति के साथ इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसमें वो पति को kiss करती नजर आ रही हैं।
17

इस फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'आज भी प्यार करती हूं और हमेशा करूंगी। हम दोनों को ये पांच साल मुबारक, हैप्पी एनीवर्सरी बेबी।'
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद 21 फरवरी, 2015 में शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया था।
37
एक इंटरव्यू में दृष्टि ने नीरज से शादी को लेकर कहा था कि वो हमेशा से एक नॉन एक्टर से शादी करना चाहती थीं। इंडस्ट्री में उनके कम ही दोस्त थे नकुल मेहता और सनाया ईरानी उनके क्लोज फ्रंड्स हैं।
47
एक्ट्रेस ने नीरज के बारे में भी बताते हुए कहा था कि नीरज एक प्राइवेट पर्सन हैं और कैमरे के सामने उन्हें शर्म आती है। दृष्टि कहती हैं कि कोई उन्हें किसी रियलिटी शो में पति के साथ आने की कभी सोच भी नहीं सकता।
57
वहीं, अगर दृष्टि के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'दिल मिल गए', 'गीत हुई सबसे पराई', 'मधुबाला-एक इश्क एक जुनून', 'एक था राजा एक थी रानी', 'परदेस में है मेरा दिल' और 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं।
67
एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल 'सिलसिला' में घरेलू हिंसा की पीड़िता नंदिनी का रोल निभाया था। उनके इस रोल के लिए उन्हें काफी सराहा गया था, बाद में उन्होंने शो छोड़ दिया था।
77
दृष्टि को आखिरी बार टीवी शो 'गठबंधन' में गेस्ट अपीयरेंस करते हुए देखा गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos