- Home
- Entertainment
- TV
- ये है मोहब्बतें के एक्टर की शुरू हुईं शादी की रस्में, दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को ही लगाई हल्दी
ये है मोहब्बतें के एक्टर की शुरू हुईं शादी की रस्में, दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को ही लगाई हल्दी
मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें में काम कर चुके एक्टर अनुराग शर्मा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता से शादी करने जा रहे हैं। दोनों आज (31 जनवरी) को सात फेरे लेंगे। दोनों की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हाल में हुआ। हल्दी सेरेमनी में दूल्हा- दुल्हन यानी नंदिनी और अनुराग ने एक-दूसरे को रगड़-रगड़कर हल्दी लगाई। नंदिनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हल्दी सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की है।
16

हल्दी सेरेमनी में कपल ने यलो कलर की ड्रेस पहनी थी। इस मौके पर फैमिली के साथ कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे। नंदिनी ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
26
बता दें कि अनुराग और नंदिनी एक-दूसरे को 2012 में डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई थी।
36
4 साल की डेटिंग के बाद अनुराग ने नंदिनी को फरवरी 2016 में शादी के लिए प्रपोज किया था।
46
अनुराग शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। साथ ही लाइफ के रोमांटिक मोमेंट भी शेयर किए हैं।
56
अनुराग ने अपने इस रोमांटिक वीडियो को किस्मत कनेक्शन का नाम दिया है। अनुराग ने इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा है, 'मैं उससे प्यार करता था, जब से मैंने उसे पहली बार देखा है, मैं और नंदिनी #ANUDINI ने अपनी लाइफ में लीप लेने का प्लान किया है। हम "शादी" नाम के एक एडवेंचर को करने के लिए तैयार हैं। दोस्तों और प्रशंसक अपना प्यार और आशीर्वाद देना जारी रखें क्योंकि हम इस जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं।' #newbeginnings.”
66
अनुराग के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें शो 'ये है मोहब्बतें' नाम और फेम दोनों ही मिला। इस शो में उनका किरदार निगेटिव था। इसमें उनके किरदार का नाम परम था। वो रमन भल्ला की बहन सिम्मी भल्ला के पति बने थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos