- Home
- Entertainment
- TV
- पति को Kiss कर एक्ट्रेस ने किया बर्थडे विश, 4 साल पहले रियलिटी शो में दे बैठे थे एक दूसरे को दिल
पति को Kiss कर एक्ट्रेस ने किया बर्थडे विश, 4 साल पहले रियलिटी शो में दे बैठे थे एक दूसरे को दिल
मुंबई. बिग बॉस 9 के विनर रहे प्रिंस नरूला रविवार यानी 24 नवंबर को 29 साल के हो गए है। प्रिंस को पत्नी युविका चौधरी ने किस कर बर्थडे विश किया। साथ ही पति का बर्थडे भी युविका ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। युविका ने पति के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- 'Happy birthday life partner ❣😘🥰 god bless u with health wealth 🥰love u to the moon n bk'. युविका ने पति के बर्थडे पर जमकर डांस भी किया। डांस का वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है।
16

बर्थडे पर प्रिंस ने 6 केक काटे। इस मौके पर उनकी मां और क्लोज फ्रेंड्स मौजूद थे।
26
प्रिंस-युविका बिग बॉस सीजन 9 का कंटेस्टेंट थे। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से ही शुरू हो गई थी। प्रिंस ने युविका को बिग बॉस के घर में ही प्रपोज कर दिया था।
36
युविका ने अपनी फैमिली की रजामंदी के बाद ही नरूला के मैरिज प्रपोजल के लिए हां कहा था।
46
बता दें प्रिंस से पहले युविका 'एफआईआर' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर विपुल रॉय के साथ 10 साल तक रिलेशनशिप में रही हैं। फिर दोनों अलग हो गए।
56
प्रिंस और युविका की शादी 12 अक्टूबर 2018 को मुंबई में हुई थी। शादी के दिन प्रिंस ने युविका को 2.65 करोड़ रुपए की कीमत की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी।
66
2007 में युविका ने फराह खान की मूवी 'ओम शांति ओम' का ऑफर आया, जिसमें उन्हें एक एक्ट्रेस का रोल निभाना था। उस छोटे से रोल ने उन्हें लोगों के बीच पॉपुलर कर दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos