MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Angarak Chaturthi Januray 2023: अंगारक चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय, दूर होंगी मंगल से जुड़ी परेशानी

Angarak Chaturthi Januray 2023: अंगारक चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय, दूर होंगी मंगल से जुड़ी परेशानी

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। ये तिथि जब मंगलवार को होती है ये अंगारक चतुर्थी (Angarak Chaturthi Januray 2023) कहलाती है। साल 2023 में अंगारक चतुर्थी का पहला संयोग 10 जनवरी को बन रहा है। इस दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और मंगलवार का संयोग बन रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मंगलवार का कारक ग्रह मंगल है। इस वजह से अंगारक चतुर्थी पर मंगलदेव की भी पूजा करनी चाहिए। जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में हो, उनके लिए ये संयोग बहुत खास रहता है। आगे जानिए मंगल के कुछ उपाय… 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Jan 05 2023, 11:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

इन चीजों का दान करें
अंगारक चतुर्थी पर शुभ फल पाने के लिए मंगल ग्रह से संबंधित चीजों का दान करें जैसे- मसूर की दाल, गेहूं, गुड़, माचिस, ताम्बा, सोना, दूध देने वाली गाय, लाल चंदन, मिठाई या भूमि। इस उपाय से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

हनुमान मंदिर में झंडा लगवाएं
अंगारक चतुर्थी के मौके पर अपने आस-पास किसी हनुमान मंदिर में लाल रंग का झंडा लगवाएं। यदि झंडा पहले से लगा हो तो मंदिर के पुजारी को ये झंडा दे दें ताकि वो समय आने पर इसे लगा सके। संभव हो तो मंदिर के पुजारी को भी लाल वस्त्र जैसे धोती-कुरता आदि का दान करें।
 

35

हनुमानजी को चोला चढ़ाएं
अंगारक चतुर्थी पर हनुमानजी की पूजा का भी विशेष महत्व है। मंगलवार को हनुमानजी का ही दिन माना जाता है। इस दिन हनुमानजी की पूजा करें, सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाएं। गुड़-चने का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करें। इससे भी मंगल ग्रह की शांति संभव है।
 

45

मंगल यंत्र की स्थापना करें
मंगल ग्रह की शांति के लिए अंगारक चतुर्थी पर मंगल यंत्र की स्थापना करें। प्रतिदिन इस यंत्र की पूजा करें और मंगल के मंत्रों का जाप करें। जाप के लिए लाल चंदन की माला का उपयोग करें। घर में मंगल यंत्र की स्थापना करने और रोज पूजा करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

55

भात पूजा करवाएं
मंगल से संबंधित दोष दूर करने के लिए भात पूजा एक विशेष उपाय है। इसके लिए किसी योग्य ब्राह्मण से परामर्श करें। वैसे तो पूजा मुख्य रूप से उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में की जाती है, लेकिन आजकल मंगल ग्रह के अन्य मंदिरों में भी ये पूजा करवाई जाने लगी है। इस पूजा से मंगल की शांति होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।


 

ये भी पढ़ें

Astrology And Bad Habits: अगर आप भी चलते हैं ऐसे तो हो जाएं सावधान, बर्बाद कर सकती हैं आपको ये आदत

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved