MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Chhath Puja 2021: आज राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेंगे शुभ फल

Chhath Puja 2021: आज राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेंगे शुभ फल

उज्जैन. इस बार 10 नवंबर, बुधवार को छठ पर्व (Chhath Puja 2021) है। इस दिन अस्त होते सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के साथ-साथ इस दिन जरूरतमंदों को दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। ये दान अगर राशि अनुसार हो तो ग्रहों से संबंधित शुभ फल भी हमें मिल सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, छठ व्रत (Chhath Puja 2021) पर अगर राशि अनुसार चीजों का दान किया जाए तो और भी जल्दी शुभ फल मिल सकते हैं। जानिए राशि अनुसार, छठ व्रत पर किन चीजों का दान करना चाहिए…

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 10 2021, 09:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस राशि के स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को छठ पर्व पर जरूरतमंदों को गुड़, चिक्की, तिल और गुड़ से बने खाद्य पदार्थों का दान करना सर्वश्रेष्ठ रहता है।

212

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोगों को छठ पर्व पर सफेद कपड़े और सफेद तिल का दान करना चाहिए। इससे ग्रहों से संबंधित शुभ फल प्राप्त होते हैं।

 

312

इस राशि के स्वामी बुध है। इन लोगों को लोकआस्था के पर्व छठ पर हरे मूंग की दाल, चावल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे इनकी हर मनोकामना पूरी होगी।

412

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को छठ उत्सव पर जरूरतमंदों को चावल, दूध, सफेद वस्त्र, घी आदि चीजों का दान करना चाहिए।

512

इस राशि के स्वामी स्वयं भगवान सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को तांबे के बर्तन, काले तिल, चावल की खिचड़ी का दान छठ पर्व पर करना चाहिए।

 

612

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। राशि अनुसार शुभ फल पाने के लिए इन लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान छठ पर्व पर करना चाहिए।

712

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। इन लोगों को छठ पर्व पर चीनी, गुड़ और कंबल का दान करना श्रेष्ठ रहेगा।

812

इस राशि का स्वामी मंगल है। ये ग्रहों का सेनापति है। इससे शुभ फल पाने के लिए छठ पर्व पर मूंगा, लाल कपड़ा और काला तिल दान करना चाहिए।

 

912

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। ये देवताओं के गुरु हैं। इस राशि के लोगों को घी, पीले वस्त्र, हल्दी तिल और गुड़ का दान छठ पर्व पर करना चाहिए।

1012

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए छठ पर्व पर गुड़, चावल और तिल दान करना चाहिए।

1112

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। छठ पर्व पर इस राशि के लोगों को काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान करना चाहिए।

 

1212

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को छठ पर्व पर रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल का दान करना चाहिए।

छठ पूजा के बारे में ये भी पढ़ें

Chhath Puja 2021: छठ पूजा में सूर्यदेव को चढ़ाए जाते हैं कई फल और सब्जियां, जानिए इनका आयुर्वेदिक महत्व

Chhath Puja 2021: सूर्य को अर्घ्य देते समय बोलें ये 12 नाम, इससे घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Chhath Puja 2021: पटना में गंगा किनारे है ये सूर्य मंदिर, भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब से जुड़ी है इसकी कथा

Chhath Puja 2021: छठ पर्व पर इस विधि से करें सूर्यदेव की पूजा और उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष और परेशानियां

Chhath Puja 2021: त्रेता और द्वापर युग में चली आ रही है छठ पूजा की परंपरा, जानिए इससे जुड़ी कथाएं

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved