बार-बार आते हैं बुरे सपने तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, होगा समस्या का समाधान
उज्जैन. सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ सपने अच्छे यानी खुशी देने वाले होते हैं, जबकि कुछ डरा देते हैं। कई लोगों को लगातार सपने आते रहते है, जिसकी वजह से वे डरे-डरे रहने लगते हैं। इन बुरे या डरावने सपनों से बचने के लिए अग्निपुराण में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इस उपायों को अपना कर हम बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं।
15

जिन्हें रात में अक्सर डर लगता हो या बुरे सपने सताते हो, उन्हें नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक घर के मंदिर में जलाना चाहिए। ऐसा करने से डर और बुरे सपनों से छुटकारा मिलता हैं।
25
सूर्यदेव को जल चढाने से भी स्वपन दोष से मुक्ति मिलती है। रोज सूर्य को जल चढ़ाने से मनुष्य का मन और विचार शुद्ध रहते हैं और उसे बुरे सपने नहीं आते।
35
भगवान शिव की पूजा और महामृत्युंजय का पाठ करने से मनुष्य के डरावने सपनों की समस्या का निवारण हो जाता है
45
बुरे सपनों से बचने के लिए मनुष्य का शुद्ध होना जरुरी हैं। जिन्हें अक्सर बुरे सपने आते हो, उसे रोज सुबह और रात को सोने से पहले स्नान करना चाहिए
55
बुरे सपने को किसी के भी सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य बार-बार उसी के बारे में सोचता रहता हैं
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos