MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • मकान के आगे न लगाएं कांटेदार पौधे, घर के आस-पास की चीजें भी हो सकती है वास्तु दोष का कारण

मकान के आगे न लगाएं कांटेदार पौधे, घर के आस-पास की चीजें भी हो सकती है वास्तु दोष का कारण

उज्जैन. वास्तु रत्नावली ग्रंथ में बताया गया है कि घर के बाहर आसपास की चीजों का शुभ-अशुभ असर भी परिवार के लोगों पर पड़ता है। पेड़-पौधे आदि अनेक ऐसी चीजें हमारे घर के बाहर होती हैं, जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर हमें प्रभावित करती हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पं. गणेश मिश्र के अनुसार, जानिए घर के बाहर क्या नहीं होना चाहिए… 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 27 2020, 02:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

कांटेदार पौधे
कांटेदार पौधे घर के आगे होते हैं तो आपके दुश्मन बढ़ने लगते हैं। इनके प्रभाव से पारिवारिक जीवन में मतभेद भी बढ़ने लगते हैं और घर के लोगों की सेहत खराब रहती है।
 

26

पत्थरों का ढेर
घर के आगे पत्थरों का जमा होना भी वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार अनुकूल नहीं होता है इससे तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है। व्यक्त‌ि को जीवन के हर क्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ता है।
 

36

कचरा पात्र
घर के आगे कूड़ेदान का होना वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार कष्टकारी होता है। इसके कारण घर में नकारात्मक उर्जा आती है। इसकी वजह से घर के लोगों का स्वभाव और उनकी सेहत खराब रहती है।
 

46

बड़ा पेड़
वास्तु के अनुसार आपके घर से उंचा पेड़ आपके दुख बढ़ा सकता है। इसके कारण घर में लगातार परेशानियां बनी रहती है।
 

56

दूध वाले पौधे
घर के आगे दूध न‌िकलने वाले पौधे होने से उस घर में रहने वाले लोगों में विवाद होने लगते हैं। ऐसे घर में पैसा भी नहीं टिकता।
 

66

घर की देहली का नीचे होना
वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार घर की देहली ऊंची होनी चाहिए। इससे उस घर में बीमारियां नहीं आती। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि मुख्य द्वार से रोड ऊँची हो तो इससे वास्तु दोष होता है। इस दोष के कारण घर के सदस्यों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved