MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Guru Pushya 2021: गुरु पुष्य के शुभ योग में आज करें राशि अनुसार खरीदी, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Guru Pushya 2021: गुरु पुष्य के शुभ योग में आज करें राशि अनुसार खरीदी, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

उज्जैन. इस बार 28 अक्टूबर, गुरुवार को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। ऐसा बहुत कम होता है कि पूरे दिन पुष्य नक्षत्र का योग बने। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के नक्षत्र में जो भी कार्य किया जाता है, वह लंबे समय तक चलता है। इस दिन निवेश करना भी लाभदायक होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस बार गुरु पुष्य के शुभ योग में गुरु एवं शनि, शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में एक साथ गोचर करेंगे। दोनों मार्गी होंगे एवं इन पर चंद्र की दृष्टि भी होंगी, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा।  चंद्र धनकारक ग्रह है, एवं यह योग सभी प्रकार से मंगलकारी होंगा। आगे जानिए इस दिन राशि अनुसार क्या खरीदना शुभ रहेगा…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 28 2021, 09:30 AM IST| Updated : Oct 28 2021, 09:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस राशि का स्वामी मंगल होता हैं, जो अचल संपत्ति का कारक है। इसका रंग लाल है। गुरु पुष्य के शुभ योग में इस राशि के लोग जमीन, मकान, खेती एवं उससे जुड़े उपकरण, मेडिसिन के उपकरण, वाहन क्रय-विक्रय, कोयला आदि खनिज में निवेश कर सकते हैं। ये इनके लिए शुभ रहेगा।

212

इस राशि का स्वामी शुक्र हैं। चंद्रमा इस राशि में उच्च का होता है। गुरु पुष्य के शुभ योग में इस राशि के लोगों को अनाज, कपड़ा, चांदी, शकर, चावल, सौन्दर्य सामग्री, सेंट, दूध एवं उससे बने पदार्थ, प्लास्टिक, खाद्य तेल, आटो पार्टस, वाहन में लगने वाली एसेसरिज एवं रत्नों में निवेश कर सकते हैं। इससे इन्हें लाभ हो सकता है।

312

इस राशि का स्वामी बुध है। बुध व्यापार करने वालों को लाभ देने वाला ग्रह है। इस राशि के लोग गुरु पुष्य के शुभ योग में सोने में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा मिथुन राशि वालों के लिए कागज, लकड़ी, पीतल, गेंहू, दालें, कपड़ा, स्टील, प्लास्टिक, तेल, सौन्दर्य सामग्री, सीमेंट, पूजन सामग्री, वाद्य यंत्र आदि खरीदना शुभ रहेगा।

412

इस राशि स्वामी चन्द्रमा है। इस राशि के लोग गुरु पुष्य योग में चांदी, चावल, शकर एवं  कपड़ा उत्पाद करने वाली कंपनियों के शेयर, प्लास्टिक, अनाज, लकडी, बैनर, केबल, तार, खाद्य सामग्री, आधुनिक उपकरण, बच्चों के खिलोनें आदि चीजें खरीद सकते हैं। फायनेंस कंपनियों में निवेश करना भी लाभदायी हो सकता है।

512

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को गुरु पुष्य शुभ योग में सोना, गेंहू, कपड़ा, औषधि, रत्न, सौंदर्य सामग्री, इत्र, सेंट, शेयर एवं जमीन-जायदाद में निवेश से लाभ होता है। प्लास्टिक, केबल तार, इलेक्ट्रानिक्स, कागज, खाद्य पदार्थ, लकड़ी एवं उससे बने उपकरण भी इस राशि के लोग खरीद सकते हैं।

 

612

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग पुष्य पर सोना, औषधी, केमिकल, फर्टीलाइजर्स, चमड़े से बने सामान, खेती व खेती के उपकरण खरीद सकते हैं। साथ ही इन्हीं में निवेश भी कर सकते हैं। इससे इन्हें बहुत ही जल्दी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। 

712

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग पुष्य के शुभ योग में लोहा, सीमेंट, स्टील, दवाई, केमिकल, चमड़े का सामान खरीद सकते हैं। साथ ही फर्टीलाईजर्स, कपड़ा, तार, इस्पात, कोयला, रत्न, प्लास्टिक, में निवेश करना शुभ अच्छा रहेगा।

812

इस राशि का स्वामी मंगल है। मेष राशि की ही तरह इस राशि वालों को जमीन, मकान, दुकान, खेती,सीमेंट, रत्न, खनिज, खेती एवं मेडिकल के उपकरण कागज, वस्त्र में निवेश या खरीदने से लाभ होगा। 

912

इस राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु व्यापारियों को लाभ देने वाला ग्रह है। विशेषकर सोने एवं अनाज का व्यापार करने वालों के लिए। इस राशि वालो को निवेश के लिए भी इन्ही वस्तुओं पर ध्यान देना चाहिए। आभूषण, रत्न, सोना, अनाज, कपास, चांदी, शकर, चावल, औषधी, दूध से बने पदार्थ, पशुओं का व्यापार करने एवं उसमे निवेश करने या खरीदने से लाभ होगा।

1012

इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग लोहा, इस्पात, केबल, तेल सभी प्रकार की खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, स्टील, आदि में निवेश करें या खरीदें। इससे इन्हें कई गुना फायदा हो सकता है।

1112

इस राशि का स्वामी भी शनि है। पुष्य के शुभ योग में इस राशि के लोग तेल सभी प्रकार की खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, लोहा, इस्पात, केबल, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, स्टील, आदि में निवेश करें या खरीदें। इससे इन्हें फायदा होगा।  

 

1212

इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग आभूषण, रत्न,  सोना, चांदी, तेल,  टीवी, आदि इलैक्ट्रानिक्स सामान, वाहन, बर्तन, स्टीन, खेती के उपरकण आदि खरीद सकते है। गुरु की पंचम पूर्ण दृष्टि प्राप्त होने से सभी प्रकार में निवेश लाभ प्राप्त होंगा। 

गुरु पुष्य के बारे में ये भी पढ़ें

Guru Pushya 2021: आज है खरीदी और निवेश का महामुहूर्त गुरु पुष्य, 5 शुभ योग इसे बना रहे और भी खास

गुरु पुष्य 28 अक्टूबर को: दिन भर रहेंगे शुभ योग, किस मुहूर्त में क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद?

28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, बन सकते हैं धन लाभ के योग

सन 1344 के बाद 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य पर बन रहा है शनि-गुरु का दुर्लभ योग, ये हैं शुभ मुहूर्त

Guru Pushya 2021: 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ और अमृतसिद्धि योग, निवेश के लिए शुभ है ये दिन

25 घंटे 57 मिनिट तक रहेगा गुरु पुष्य का शुभ संयोग, इसे कहते हैं खरीदी का महामुहूर्त

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved