- Home
- Religion
- Spiritual
- कुंडली में है सूर्य दोष तो अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आज शुभ योग में करें इन चीजों का दान
कुंडली में है सूर्य दोष तो अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आज शुभ योग में करें इन चीजों का दान
उज्जैन. इस बार 11 अक्टूबर, रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य का शुभ योग बन रहा है। इस योग में किए गए उपायों से जल्दी ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो उन्हें रवि पुष्य के शुभ योग में कुछ चीजों का दान करना चाहिए। इससे सूर्य दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आ सकती है। जानिए रवि पुष्य के शुभ योग में किन चीजों का दान करें…
15

1. रवि पुष्य के शुभ योग में किसी योग्य ब्राह्मण को तांबे के बर्तनों का दान करें, क्योंकि ये सूर्य की धातु है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
2. गरीबों को गेहूं का दान करें या किसी भोजनशाला में गेहूं का आटा दान करें।
35
3. किसी मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्रों का दान करें। ऐसा संभव न हो तो मंदिर के लिए लाल झंडा भी दान कर सकते हैं।
45
4. रवि पुष्य के शुभ योग में बछड़े सहित गाय का दान किसी ब्राह्मण को करें।
55
5. सूर्य दोष का प्रभाव कम करने के लिए गुड़ के दान का भी विशेष महत्व है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos