MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • अधिक मास में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, दूर हो सकते हैं ग्रहों को दोष और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अधिक मास में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, दूर हो सकते हैं ग्रहों को दोष और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

उज्जैन, इन दिनों अधिक मास चल रहा है, जो 16 अक्टूबर तक रहेगा। इसे पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं। इस माह में जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अधिक मास में किए गए दान का पुण्य दानी व्यक्ति के पूरे परिवार को मिलता है।कल्याण के व्रतपर्वोत्सव अंक में लिखा है कि-विधिवत सेवते यस्तु पुरुषोत्तममादरात्।कुलं स्वकीयमुद्धृत्य मामेवैष्यत्यसंशयम।।अर्थ- पुरुषोत्तम मास में जो व्यक्ति व्रत, उपवास, पूजा, दान आदि शुभ कर्म करता है। वह अपने पूरे परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करता है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 23 2020, 11:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

दान करते समय ये बातें भी ध्यान रखें
पुरुषोत्तम मास में व्रत, उपवास, पूजा और दान करने का महत्व काफी अधिक है। अपनी शक्ति के अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए। ध्यान रखें दान किसी और की देखा-देखी नहीं करना चाहिए। रात में दान न करें। यज्ञ, विवाह, संक्रांति, चंद्र या सूर्य ग्रहण के समय रात में दान किए जा सकते हैं।
 

213

राशि अनुसार करें दान
इस माह में राशिनुसार दान करने से कुंडली से संबंधित ग्रह दोषों को शांत किया जा सकता है। जानिए मेष से मीन राशि तक के लिए दान में देने योग्य चीजें...
 

313

मेष- मालपुए, घी, चांदी, लाल कपड़े, केले, अनार, सोना, तांबा, मूंगा और गेंहू, इस माह में दान कर सकते हैं।
 

413

वृषभ- सफेद वस्त्र, चांदी, सोना, मालपुए, मावा, शकर, चावल, केले, गाय, हीरा, मोती, वाहन दान में दिए जा सकते हैं।
 

513

मिथुन- पन्ना, मूंग की दाल, सोना, मूर्ति के लिए छत्र, तेल, कांसे के बर्तन, केले, सेवफल, मालपुए, कंगन, सिंदूर, साड़ी का दान कर सकते हैं।
 

613

कर्क- मोती, चांदी, किसी प्याऊ में मटके, तेल, सफेद कपड़े, सोना, गाय, मालपुए, मावा, दूध, शकर, चावल दान में दे सकते हैं।

713

सिंह- लाल कपड़े, तांबा, पीतल, सोना, चांदी, गेंहू, मसूर, माणिक्य, धार्मिक पुस्तकें, अनार, सेवफल दान में दिए जा सकते हैं।
 

813

कन्या- मूंग की दाल, सोना, छत्र, तेल, केले, सेवफल, गौशाला में धन और घास का दान कर सकते हैं।
 

913

तुला- सफेद कपड़े, मालपुए, मावा, शकर, चावल, केले का दान कर सकते हैं।
 

1013

वृश्चिक- घी, लाल कपड़े, मौसमी फल, अनार, तांबा, मूंगा, गेंहू का दान कर सकते हैं।
 

1113

धनु- पीले कपड़े, चने की दाल, लकड़ी के सामान, घी, तिल, अनाज, दूध का दान करें।
 

1213

मकर और कुंभ- तेल, दवाइयां, नीले कपड़े, केले, औजार, लोहा, मौसमी फल का दान करें।
 

1313

मीन- पीले कपड़े, चने की दाल, घी, दूध और दूध से बनी मिठाई, शिक्षा से जुड़ी चीजें दान करें।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved