- Home
- Religion
- Spiritual
- मनोकामना पूर्ति के लिए नवरात्रि में करें इन देवी मंत्रों का जाप, इससे बढ़ती है पॉजिटिविटी
मनोकामना पूर्ति के लिए नवरात्रि में करें इन देवी मंत्रों का जाप, इससे बढ़ती है पॉजिटिविटी
उज्जैन. इन दिनों शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2021) चल रही है, जो 14 अक्टूबर तक रहेगी। इन दिनों में भक्त देवी की कृपा पाने के लिए कई उपाय करते हैं ये उपाय तंत्र और ज्योतिष से संबंधित हो सकते हैं। इनके अलावा कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से भी भक्तों की मनोकामना पूरी हो सकती है। अपनी इच्छा के अनुसार, अलग-अलग मंत्रों का जाप भक्तों की करना चाहिए। नवरात्रि में देवी के मंत्रों का जाप करने से निगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है। आगे जानिए किस मनोकामना के लिए कौन-से देवी मंत्र का जाप करना चाहिए…

विद्या की देवी सरस्वती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को नवरात्रि में देवी सरस्वती का ध्यान करना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग या ऐसे लोग जिनकी जन्मकुंडली में गोचर में राहु अशुभ हों, उनकी दशा, अंतर्दशा अथवा प्रत्यंतर दशा चल रही हो, वे सभी ‘ऊं ऐं हृं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’मंत्र पढ़ते हुए माता दुर्गा की पूजा एवं जाप करें। प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करने से ज्ञान बढ़ता है, बुद्धि कुशाग्र होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

जिनके घर-परिवार में अक्सर तनाव बना रहता है या फिर छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। उन लोगों को नवरात्रि के दिनों में माता से पारिवारिक सुख-शांति की प्रार्थना करनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती में पारिवारिक एवं मानसिक शांति बनाए रखने के लिए इस मंत्र का जाप करने के लिए कहा गया है-
देवि! सर्वभूतेषु शांति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
जो लोग कर्ज से परेशान हैं वो लोग लक्ष्मी प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मां दुर्गा के इस मंत्र का जाप करें-
या देवि! सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
जिन लड़कों के विवाह में बाधा आ रही हो उनके लिए दुर्गा सप्तशती में विशेष मंत्र दिया गया है- पत्नी मनोरमां देहि, मनो वृत्तानु सारिणीम तारिणीम दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम।
इस मंत्र के जाप से सुन्दर और योग्य जीवनसाथी जल्द ही प्राप्त हो जाता है।
जो कुंवारी कन्याएं हैं, उन्हें ऊं कात्यायनी महामाये महायोगिन्य धीश्वरी, नंद गोप सुतं देवी पतिं मे कुरुते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। उनके ऐसा करने से उन्हें जल्द ही एक सुयोग्य पति की प्राप्ति हो सकती है।