सप्ताह में किस दिन हनुमानजी को कौन-सी विशेष चीज का भोग लगाना चाहिए?
उज्जैन. जिस व्यक्ति पर हनुमानजी का आशीर्वाद हो, उसे अपने जीवन में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता, इसलिए पवनपुत्र को कलयुग का जीवंत देवता भी कहा जाता है। वैसे तो हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को विशेष उपाय किए जाते हैं, लेकिन दिन के अनुसार अलग-अलग चीजों का भोग लगाने से भी हनुमानजी की कृपा प्राप्त हो सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं किस वार को हनुमानजी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए…
17

1. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को पवनपुत्र को सूजी के हलवे का भोग लगाएं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
2. मंगलवार को गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं।
37
3. बुधवार को पंच मेवा यानी काजू, बादाम, किशमिश, छुआरा और खोपरा यानी नारियल का गिरी का भोग लगाना चाहिए।
47
4. गुरुवार को बूंदी या बूंदी के लड्डू का भोग हनुमानजी को विशेष रूप से लगाना चाहिए।
57
5. शुक्रवार को केसर-भात यानी केसरयुक्त मीठे चावल का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन की परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
67
6. अंजनीपुत्र को शनिवार को इमरती का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। इससे ग्रहों से शुभ फल मिलने लगते हैं।
77
7. रविवार को हनुमानजी को डंठल वाला पान अर्पित करना चाहिए।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos