- Home
- Religion
- Spiritual
- सोमवती अमावस्या 14 दिसंबर को, सुख-समृद्धि पाने के लिए इस दिन जरूर करें ये 5 काम
सोमवती अमावस्या 14 दिसंबर को, सुख-समृद्धि पाने के लिए इस दिन जरूर करें ये 5 काम
उज्जैन. इस बार 14 दिसंबर, सोमवार को मार्गशीर्ष मास की अमावस्या है। सोमवार को होने से इस अमावस्या का महत्व और भी बढ़ गया है। धर्म ग्रंथों में इसे सोमवती अमवास्या कहा गया है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। इसलिए इस दिन शिवजी की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, सोमवती अमावस्या के शुभ योग में ये 5 काम जरूर करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है…
15

1. सोमवार भगवान शिव का दिन है। इसलिए सोमवती अमावस्या पर शिवजी की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। इससे सभी देवताओं का पूजन हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
2. अमवस्या तिथि पर गाय को हरा चारा, मछलियों को आटे की गोली और चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालना चाहिए।
35
3. सोमवती अमावस्या पर दान करने का विशेष महत्व हमारे धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन कंबल, घी, खाने का सामान आदि जरूरी चीजें गरीबों का दान करना चाहिए।
45
4. सोमवती अमावस्या पर पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा कर जल चढ़ाने से हर समस्या का समाधान हो सकता है। क्योंकि पीपल में सभी देवताओं का वास माना जाता है।
55
5. सोमवती अमावस्या के शुभ योग में किसी पवित्र नदी में स्नान कर पितरों के निमित्त जलदान और तर्पण आदि करना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos