ये 5 उपाय करने से घर में बनी रहती है पॉजिटिविटी और दूर होता है वास्तु दोष
उज्जैन. अगर किसी व्यक्ति के घर में वास्तु के दोष होंगे तो उसे नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु दोषों की वजह से मानसिक तनाव बना रहता है, किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों को बुरी शक्तियों के कारण परेशानियां होती हैं। बुरी शक्तियां यानी बुरी नजर। बुरी नजर की वजह से व्यक्ति के बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं, स्वास्थ्य खराब हो सकता है, धन संबंधी कामों में भी दिक्कतें आ सकती हैं। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार 5 ऐसे उपाय, जिनसे बुरी नजर और वास्तु दोषों से मुक्ति मिल सकती है...
15

1. घर का मुख्य द्वार पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में हो तो शुभ रहता है। अगर मेन डोर दक्षिण दिशा में हो तो घर में वास्तु दोष नाशक यंत्र रखें। द्वार पर कोई शुभ चिह्न लगाएं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
2. घर के मुख्य द्वार सोमवार को रुद्राक्ष की एक माला टांग दें।
35
3. घर में कहीं भी एकदम अंधेरा न रखें। शाम के समय पूरे घर में रोशनी जरूर करें।
45
4. शाम को घर में झाड़ू न लगाएं। अगर सफाई करना ज्यादा जरूरी हो तो कचरा एक जगह इकट्ठा कर लें, लेकिन घर से बाहर न फेकें।
55
5. घर के बाहर प्रवेश द्वार पर तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Latest Videos